Saturday, February 28, 2026
Home Slider सीनियर वीमेंस टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में तमिलनाडु से हारा बिहार

सीनियर वीमेंस टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में तमिलनाडु से हारा बिहार

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा आयोजित सीनियर वीमेंस टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में तमिलनाडु ने बिहार को 37 रन से हराया।

गुवाहाटी के अमिनगांव क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में टॉस बिहार ने जीता और क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया।
तमिलनाडु ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 132 रन बनाये। जवाब में बिहार की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 95 रन ही बना सकी।

तमिलनाडु ने टॉस हार कर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 132 रन बनाये। आर अवराणा ने 17,निरंजना नागराजन ने 33,एमडी थिरुसकामिनी ने 6,नेथरा एल ने नाबाद 36,एस अनुषा ने 11, ए एलक्सी ने नाबाद 26 रन बनाये।

बिहार की ओर से प्रीति कुमारी ने 22 रन देकर 3, रचना कुमारी ने 27 रन देकर 1 और निवेदिता ने 19 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

133 रन के लक्ष्य का पीछा करती हुई बिहार की टीम निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 95 रन ही बना सकी। कप्तान अपूर्वा कुमारी ने 42 गेंद में 3 चौका की मदद से 34 रन बनाये। प्रगति सिंह ने 4, प्रीति ने 8,निक्की कुमारी ने 13, कोमल पी कुमारी ने 1, विशालाक्षी ने 4, अपूर्वा ने नाबाद 9, रचना कुमारी ने 1, प्रीत प्रिया ने 5, निवेदिता ने 4, प्रीति कुमारी ने नाबाद 2 रन बनाये। अतिरिक्त से 10 रन बने।

तमिलनाडु की ओर से एस अनुषा ने 23 रन देकर 2, आरशी चौधरी ने 8 रन देकर 1, ए अलोक्सी ने 8 रन देकर 1, केएन रामयश्री ने 17 रन देकर 1, एसबी कीरथाना के 14 रन देकर 2,अक्षरा श्रीनिवासन ने 15 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

 

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights