पटना। रग्बी एसोसिएशन ऑफ बिहार की मेजबानी में पटना के पाटलिपुत्र स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में गुरुवार से शुरू सीनियर नेशनल सेवंस महिला व पुरुष रग्बी चैंपियनशिप में बिहार की पुरुष टीम अपने ग्रुप के दोनों मुकाबले जीत लिये हैं। महिला वर्ग में बिहार ने गुजरात को 58-0 से हरा कर शानदार आगाज किया है।बिहार की पुरुष टीम ने शानदार आगाज किया। पूल जे के अंतर्गत खेले गए मैच में बिहार ने गोवा को 38-5 के भारी अंतर से पराजित किया। दूसरे मैच में बिहार ने गोवा को 14-0 से मात दी।

इसके अलावा खेले गए मैचों के परिणाम इस प्रकार हैं-
पुरुष वर्ग
जम्मू-कश्मीर ने उत्तरप्रदेश को 20-0, उत्तराखंड ने तेलंगाना को 19-0,मणिपुर ने पुडुचेरी को 34-0,झारखंड ने हिमाचल प्रदेश को 32-0,कर्नाटक ने असम को 31-0,राजस्थान ने आंध्रप्रदेश को 12-0,मध्यप्रदेश ने छत्तीसगढ़ को 10-7,केरल ने अंडमान-निकोबार को 38-0,गुजरात ने दादर नगर हवेली को 43-0, हरियाणा ने उत्तरप्रदेश को 41-0,महाराष्ट्र ने उत्तराखंड को 31-0,ओड़िशा ने मणिपुर को 36-0,दिल्ली ने झारखंड को 50-0, सर्विसेज ने कर्नाटक को 43-0, तमिलनाडु ने राजस्थान को 19-7, बंगाल ने छत्तीसगढ़ को 34-0,पंजाब ने केरल को 14-7,पंजाब ने केरल को 14-7,गुजरात ने चंडीगढ़ को 10-5 से पराजित किया।
महिला वर्ग
राजस्थान ने मध्यप्रदेश को 10-0,छत्तीसगढ़ ने तेलंगाना को 15-0, पंजाब ने पुडुचेरी को 34-0,उत्तरप्रदेश ने गुजरात को 10-0,कर्नाटक ने आंध्रप्रदेश को 34-0,उत्तराखंड ने असम को 25-0,मणिपुर ने अंडमान एंड निकोबार को 22-0 से हराया। हरियाणा और जम्मू एंड कश्मीर ने 5-5 से अंक बांटे। हिमाचल प्रदेश ने तमिलनाडु को 20-0, बिहार के गुजरात को 58-0,ओड़िशा ने मध्यप्रदेश को 57-0,महाराष्ट्र ने तेलंगाना को 55-0, दिल्ली ने जम्मू एंड कश्मीर को 32-0, बंगाल ने पुडुचेरी को 53-0,गोवा ने आंध्रप्रदेश को 34-0,केरल ने असम को 41-0,चंडीगढ़ ने हिमाचल प्रदेश को 27-0,झारखंड ने अंडमान को 36-0 से हराया।
यह आयोजन रग्बी एसोसिएशन ऑफ बिहार की मेजबानी में इंडियन रग्बी फुटबॉल यूनियन, स्पोट्र्स डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ बिहार (एसडीएबी) और बिहार स्टेट एडुकेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लि. के सहयोग से आयोजित की जा रही है।




