Saturday, April 19, 2025
Home बिहारअन्य Bihar Handball Association का चुनाव संपन्न, नई कार्यकारिणी गठित

Bihar Handball Association का चुनाव संपन्न, नई कार्यकारिणी गठित

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 6 मई। पटना के हाइड आउट कैफे में बिहार हैंडबॉल संघ की आम सभा बैठक रविवार को संपन्न हुई। 4 वर्ष के बाद आयोजित इस बैठक में बिहार के 25 जिला इकाई सहित पूरी कार्यकारिणी ने भाग लिया। बैठक में बिहार ओलंपिक संघ के पर्यवेक्षक रामाशीष सिंह एवं रिटर्निग ऑफिसर के रूप में एडवोकेट शारदा कुमार ने भाग लिया।

बैठक की अध्यक्षता बिहार हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार एवं संचालन महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा ने किया। बैठक के प्रारंभ में गत बैठक की संपुष्टि, आय व्यय का लेखा जोखा सर्व सम्मति से पास हुआ। बिहार में हैंडबॉल के विकास में संघ को बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा संसाधन उपलब्ध नहीं कराए जाने पर चर्चा हुई। साथ ही नया एकलव्य सेंटर खोलने एवं खेलो इंडिया के तहत मिनी खेल सेंटर को लेकर विभाग के उदासीन रवैए पर अफसोस जाहिर किया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से बिहार हैंडबॉल संघ के 22 सदस्यीय नई कार्यकारिणी का गठन बिहार ओलंपिक संघ एवं चुनाव अधिकारी के सहमति से किया गया जिसमें विधान पार्षद इंजीनियर सच्चिदानंद राय चेयरमैन, पंकज कुमार अध्यक्ष, ब्रजकिशोर शर्मा महासचिव, त्रिपुरारी प्रसाद कोषाध्यक्ष जबकि उपाध्यक्ष पद पर संजय कुमार सिंह सारण, दिलीप कुमार यादव सीतामढ़ी, रविन्द्र प्रसाद सिंह वैशाली, आचार्य गोपाल जी शेखपुरा , नसीम अहमद कटिहार, डा फैज मुजफ्फरपुर वही संयुक्त सचिव के पद पर आलोक कुमार जहानाबाद, रविंद्र कुमार सिंह दरभंगा, विनय कृष्ण रोहतास, कमल किशोर बक्सर सहित 6 लोग कार्यसमिति सदस्य राधा कुमारी सिवान, संदीप राय गोपालगंज सहित 6 लोग सर्वसम्मति से चुने गए। बिहार हैंडबॉल संघ के नई कार्यसमिति के चुने गए सभी सदस्यों को बिहार ओलंपिक संघ के अलावे बैठक में उपस्थित सभी जिला सचिव, अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि तथा राष्ट्रीय खिलाड़ियों, प्रशिक्षक ने बधाई दी है। बिहार हैंडबॉल संघ के महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा ने चुनाव के बाद हैंडबॉल खेल गतिविधि को लेकर प्रशिक्षण से प्रतियोगिता तक का कैलेंडर शीघ्र जारी करने, तकनीकी समिति, चयन समिति सहित अन्य उप समिति का गठन अध्यक्ष की सहमति से करने की जानकारी सदस्यों को दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights