पटना। राजधानी पटना से सटे फतेहपुर क्रिकेट ग्राउंड पर शुरू पटना स्पोट्र्स पार्क क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट में बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी और ट्रैम्फेंट क्रिकेट क्लब ने जीत हासिल की।
पहले मैच में ट्रैम्फेंट क्रिकेट क्लब ने एनआईओसी फतुहा को 126 रन जबकि बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी ने लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी को पांच विकेट से मात दी।
पहले मैच में ट्रैम्फेंट सीसी ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में सत्यम कुमार के 116 रन की मदद से 6 विकेट पर 210 रन बनाये। जवाब में एनआईओसी फतुहा की टीम 16 ओवर में 84 रन पर ढेर हो गई। विजेता टीम के सत्यम प्लेयर ऑफ द मैच और बेस्ट बैटर बने जबकि शिवम बेस्ट बॉलर हुए।
दूसरे मैच में बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 154 रन बनाये। जवाब में बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी ने 19 ओवर में पांच विकेट पर 155 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। विजेता टीम के आकाश बेस्ट बॉलर और प्लेयर ऑफ द मैच बने जबकि लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी के विवेक बेस्ट बैट्समैन बने।

संक्षिप्त स्कोर
पहला मैच
ट्रैम्फेंट : 20 ओवर में 6 विकेट पर 210 रन सत्यम कुमार 116 रन, प्रखर 25 रन, कृष्णा यादव 24 रन, आलिंद सिंह 23 रन, अतिरिक्त 11 रन अमन गोस्वामी 2/29,मनीष 2/40,उत्तम कुमार 1/26,अमन कुमार 1/44
एनआईओसी फतुहा : 16 ओवर में 84 रन पर ऑल आउट संजीत कुमार 15 रन, आर्यन राज 17 रन, उत्तम कुमार 10 रन, मनीष 11 रन साकेत 2/24,शिवम 3/25,अनीस 2/11, आलिंद सिंह 2/13.
दूसरा मैच
लक्ष्य क्रिकेट एकेडमी : 20 ओवर में 8 विकेट पर 154 रन रितिक राजेश 15 रन, रिषभ राकेश 12 रन, मुकुन 16 रन, विवेक कुमार नाबाद 42 रन, अपूर्वा आनंद 12 रन, मयंक कुमार 19 रन, सूरज सोनी नाबाद 19 रन,अतिरिक्त 14 रन कुंदन शर्मा 3/33,आकाश राज 4/18,
बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी : 19 ओवर में पांच विकेट पर 155 रन, अर्णव किशोर 33 रन, अंकुश राज 22 रन, आदित्य कुमार 24 रन, आकाश राज 40 रन, हर्ष राज 15, मयंक कुमार 1/34, सूरज सोनी 1/16, अपूर्वा आनंद 1/27, धनंजय सिंह 1/20





- ऑस्ट्रेलिया बनाम इंडिया महिला क्रिकेट : डे-नाइट टेस्ट में भारत की नजर लगातार चौथी जीत

- आर्यना सबालेंका ने की सगाई, बॉयफ्रेंड जॉर्जियोस फ्रांगुलिस ने किया प्रपोज

- प्राग शतरंज : अरविंद चिदंबरम ने विश्व चैंपियन गुकेश को हराया

- कोपा डेल रे : हार के बावजूद एटलेटिको मैड्रिड फाइनल में

- इंग्लिश प्रीमियर लीग : सालाह के गोल के बावजूद वॉल्व्स से हारा लिवरपूल

- टी20 विश्व कप भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल : वानखेड़े में होगी श्रेष्ठता की जंग

- एआईएफएफ पर सवाल, भारतीय महिला टीम के पास उचित खेल किट नहीं

- ICC Men’s T20 World Cup सेमीफाइनल: मार्क्रम बनाम सैंटनर: ईडन गार्डन्स में कप्तानी की जंग
