Saturday, February 28, 2026
Home बिहारक्रिकेट भोजपुर जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में लिटिल चैंप की बड़ी जीत

भोजपुर जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में लिटिल चैंप की बड़ी जीत

by Khel Dhaba
0 comment
Bhojpur District Senior Division Cricket League

आरा। भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में खेली जा रही भोजपुर जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में शुक्रवार को खेले गए मैच में लिटिल चैंप क्रिकेट क्लब ने राइजिंग स्टार क्रिकेट क्लब को दस विकेट से पराजित किया।

स्थानीय महाराजा कॉलेज के खेल मैदान पर खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राइजिंग स्टार की टीम मात्र 49 रन बनाकर आउट हो गई। राइजिंग स्टार का कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक में नहीं प्रवेश कर सका। अतिरिक्त रनों की संख्या 18 रही। लिटिल चैम्प की तरफ से घातक गेंदबाजी करते हुए जय कुमार ने सर्वाधिक चार विकेट, आरके रोशन ने 3 विकेट और अर्जुन सिंह ने 2 विकेट लिया।

मात्र 49 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लिटिल चैंप्स की टीम ने 3 ओवर में बिना कोई विकेट खोए जीत के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। धीरज कुमार ने नाबाद 32 रन और रोहित सिंह ने नाबाद 11 रनों का योगदान किया। इस प्रकार लिटिल चैंप्स ने यह मैच 10 विकेट से जीत लिया। आज के मैच के मैन ऑफ द मैच विजेता टीम के जय कुमार यादव रहे, जिन्हें जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष ने सम्मानित किया। आज के मैच के निर्णायक अनीश कुमार एवं आदित्य आर्यन थे, स्कोरिंग ओम ने की।

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights