16
पटना। गोरखपुर (उत्तरप्रदेश) में संपन्न पूर्व क्षेत्र राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में बिहार के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। इस चैंपियनशिप में बिहार ने एक रजत और 3 कांस्य पदक अपने नाम किया है। बिहार की सलोनी कुमारी ने जूनियर बालकिा एकल में रजत पदक अपने नाम किया। मोहम्मद तबरेज ने पुरुष एकल में कांस्य पदक जीता। मिश्रित युगल सीनियर में अंबुज और विभा की जोड़ी ने कांस्य पदक जीता है। यह जानकारी बिहार बैडमिंटन संघ के सचिव केएन जायसवाल ने दी है।