Thursday, March 5, 2026
Home बिहारअन्य बेगूसराय : एकलव्य आवासीय ताइक्वांडो प्रशिक्षण केंद्र का चयन शिविर आयोजित

बेगूसराय : एकलव्य आवासीय ताइक्वांडो प्रशिक्षण केंद्र का चयन शिविर आयोजित

by Khel Dhaba
0 comment

बेगूसराय। कला संस्कृति एवं युवा विभाग पटना तथा जिला प्रशासन बेगूसराय के संयुक्त तत्वावधान में बीएसएस प्लस टू विद्यालय परिसर में मंगलवार को एकलव्य आवासीय ताईक्वांडो प्रशिक्षण केंद्र के लिए खिलाड़ियों का एक दिवसीय चयन शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में खिलाड़ियों के बैटरी टेस्ट एवं स्किल्स के आधार पर 20 खिलाड़ियों का चयन आवासीय प्रशिक्षण के लिए किया गया तथा दस खिलाड़ियों को अतिरिक्त रखा गया है। इस अवसर पर विभाग के पर्यवेक्षक गया के जिला खेल पदाधिकारी आनंदी कुमार थे एवं तकनीकी पदाधिकारी के रूप में मणिकांत और मो. फुरकान की नियुक्ति की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर बेगूसराय के शारिरिक शिक्षा उपाधीक्षक निशांत कुमार, वरीय उप समाहर्ता प्रभाकर कुमार एवं अनीश कुमार, डीपीओ सर्व शिक्षा अभियान जमाल मुस्तफा, पर्यवेक्षक आनंदी कुमार, जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष रजनीश रंजन, विद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुबोध कुमार, संघ के सचिव नंदु कुमार ने किया।

खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए निशांत कुमार ने कहा कि एकलव्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्र बिहार सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। जिसके तहत 20 खिलाड़ियों के आवासीय, प्रशिक्षण एवं पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। बेगूसराय में पहली बार काफी प्रयास के बाद ताईक्वांडो एकलव्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्र की स्थापना की जा रही है। जमाल मुस्तफा ने कहा कि खिलाड़ियों के लिए यह स्वर्णिम अवसर है, आप भी एकलव्य की तरह लक्ष्य निर्धारित कर प्रयास करें तो सफलता निश्चित रूप से मिलेगी। पर्यवेक्षक आनंदी कुमार ने कहा कि बिहार सरकार खेलों को आगे बढ़ाने के लिए कृत संकल्पित है।

कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार के द्वारा निरंतर एकलव्य की स्थापना विभिन्न जिलों में की गई है। राज्य स्तर पर विभिन्न खेलों को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षकों की नियुक्ति एवं व्यवस्था की जा रही है। अब सरकार खेलों में भी रोजगार उपलब्ध करवा रही है, जिससे खिलाड़ी अपना कैरियर बना रहे हैं, जरूरत है उन्हें सही दिशा दिखाने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ परिचय के साथ जिला खेल संयोजक विश्वजीत कुमार, मंच संचालन शारीरिक शिक्षक रणधीर कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन ताइक्वांडो के जिला सचिव नंदु कुमार ने किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights