बेगूसराय। बेगूसराय क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में शहर के गांधी स्टेडियम में गुरुवार को द्वितीय बेगूसराय प्रीमियर लीग का शानदार आगाज हुआ। उद्घाटन मुकाबले में बीहट ब्लास्टर्स ने रॉयल चैंलेंजर्स लोहियानगर को 64 रनों से पराजित किया।
पूर्व सांसद भोला सिंह और मनी कुमार सिंह की स्मृति में आयोजित लीग का उद्घाटन भारत सरकार के मंत्री सह स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह ने गुब्बारा उड़ा कर किया। इससे पहले सभी अतिथियों ने दोनों महान विभूतियों के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया और उसके बाद राष्ट्रगान हुआ। इस मौके पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव संजय सिंह, संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश, आयोजन अध्यक्ष रंजीत कुमार पासवान समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
मैच को देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद थे और चौके-छक्कों पर खिलाड़ियों की हौसला अफजाई में वे पीछे नहीं रह रहे थे।
टॉस बीहट ब्लास्टर्स ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। नटवर सिंह भूमि (51 रन, 41 गेंद, एक चौका, पांच छक्का) के शानदार अर्धशतक की मदद से निर्धारित 20 ओवर में बीहट ब्लास्टर्स ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 161 रन बनाये।
जवाब में बीहट ब्लास्टर्स की शानदार गेंदबाजी के आगे रॉयल चैलेंजर्स लोहियानगर की टीम 17.5 ओवर में 97 रनों पर सिमट गई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से केवल ललन टाइगर का बल्ला चला, बाकी फेल रहे। उन्होंने 36 रनों की पारी खेली।
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बेगूसराय प्रीमियर लीग के अध्यक्ष रंजीत पासवान ने बीहट ब्लास्टर्स के नटवर को प्रदान किया। इस मैच के मुख्य अंपायर सुधीर गुप्ता और कंचन थे। स्कोरर सिद्धार्थ कुमार थे। उद्घोषक विवेक कुमार मोहम्मद जावेद और बिभु थे। बीपीएल के मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि कल दूसरा लीग मैच बेगूसराय चैलेंजर्स और तेघड़ा टाइगर्स के बीच खेला जाएगा।
संक्षिप्त स्कोर
बीहट ब्लास्टर्स : 20 ओवर में 6 विकेट पर 161 रन, शशि शेखर 12 रन (7 गेंद, एक चौका, एक छक्का), राहुल कुमार 33 रन (19 गेंद, 5 चौका, 1 चौका, 1 छक्का), राहुल कुमार 17 रन (23 गेंद, 1 चौका, 1 छक्का), नटवर सिंह भूमि 51 रन (41 गेंद, 1 चौका, 5 छक्का), सौरभ राजपूत 25 रन (13 गेंद, 2 चौका, 2 छक्का), जैक बिट्टू नाबाद 6 रन, सोनू कुमार 7 रन, राहुल कुमार 1/25, मनीष शर्मा 2/34, ललन टाइगर 2/15, सुमित पल्लू 1/27
रॉयल चैंलेंजर्स, लोहियानगर : 17.5 ओवर में 10 विकेट पर 97 रन, ललन टाइगर 36 रन (25 गेंद, 6 चौका, 1 छक्का), सुमित सिंह 17 रन (17 गेंद, 3 चौका), शिवम सिंह नाबाद 7 रन शशि शेखर 1/4, सोनू सैमसन 3/22, नटवर सिंह भूमि 2/34, जैक बिट्टू 2/9,
रन आउट-2
अब आपके मोबाइल पर एंड्रॉयड फोन ऐप के रुप में खेलढाबा.कॉम आपके और करीब आ गया है तो जल्द डाउनलोड करें और पायें अपडेट खबरें। https://play.google.com/store/apps/details?id=com.kheldhaba.android