पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में बिहार क्रिकेट लीग का शानदार आगाज शनिवार को राजधानी के ऊर्जा स्टेडियम में हो गया। कोविड-19 के नियमों को देखते हुए सरकार द्वारा बनाये गए नियमों के चलते मैच में दर्शकों की इंट्री पर बैन लगाया गया है।
सरकार ने बैन लगाया तो क्या हुआ दर्शकों ने मैच को देखने का उपाय खोज लिया। ऊंची दीवार पर चढ़ कर दर्शक मैच का आनंद लेते हुए देखे गए। दर्शकों की गैलरी पूरी तरह खाली है।

गौरतलब है कि इस लीग का उद्घाटन बिहार के महामहिम राज्यपाल फागू चौहान ने रेड रिबन काट कर किया। इस मौके पर क्रिकेट लीजेंड कपिल देव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। साथ में न्यूजीलैंड के क्रिकेटर डैनी मॉरिसन, बिहार सकार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री आलोक रंजन झा समेत बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के तमाम पदाधिकारी मौजूद थे।

