Sunday, March 15, 2026
Home Slider बीसीसीआई ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी की मैच फीस और मेजबानी शुल्क बढ़ाया

बीसीसीआई ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी की मैच फीस और मेजबानी शुल्क बढ़ाया

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीसीआई को आरटीआई अधिनियम में राहत देती केंद्र सरकार का खेल विधेयक 2025 का ग्राफिक चित्रण

नईदिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का आयोजन कर रहे छह राज्य संघों के मेजबानी शुल्क को 2.5 लाख से बढ़ाकर 3.5 लाख रुपये कर दिया जबकि खिलाड़ियों की मैच फीस में 50 हजार से बढ़ाकर 75 हजार रुपये कर दी।

इस टी20 प्रतियोगिता की शुरुआत रविवार से हुई। इससे कोविड-19 महामारी के कारण कई महीनों की देरी के बाद घरेलू सत्र की शुरुआत भी हुई। टूर्नामेंट जैव सुरक्षित वातावरण में छह शहरों में खेला जा रहा है।

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने सभी छह मेजबान संघों को लिखा, ‘‘अहमदाबाद में वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में मेजबान संघों से फीडबैक मिलने और बीसीसीआई में हमारे साथियों के साथ चर्चा के बाद मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि 2020-21 सत्र के लिये सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट का मेजबानी शुल्क 250000 से 350000 कर दिया गया है। ’’

टीमों को छह ग्रुप में बांटा गया है। इनमें पांच एलीट और एक प्लेट ग्रुप है। इनका आयोजन मुंबई, वड़ोदरा, इंदौर, कोलकाता, चेन्नई और बेंगलुरू में किया जा रहा है नाकआउट मैच अहमदाबाद में होंगे। इसके अलावा सभी भागीदार टीमों को दी जाने वाली भागीदारी शुल्क भी 50,000 से बढ़ाकर 75,000 रुपये कर दिया गया है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights