सीतामढ़ी, 27 फरवरी। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए मेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी के मिथिला जोन के मुकाबले में सीतामढ़ी ने अपने विजयक्रम को जारी रखते हुए शिवहर 133 रन से पराजित कर दिया। दोनों टीमों का आखिरी लीग मुकाबला था। शिवहर ने चार मैचों में 1 में जीत हासिल की जबकि तीन में उसे हार मिली है। सीतामढ़ी को चार मैचों में 3 में जीत और 1 में हार मिली है।
मैच का सार
टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए सीतामढ़ी ने 48.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 221 रन बनाये। जवाब में शिवहर की टीम 26.4 ओवर में 88 रन पर ऑल आउट हो गई। विजेता टीम के प्रियांशु को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

सीतामढ़ी की पारी
स्थानीय जानकी स्टेडियम में खेले गए मैच में सीतामढ़ी ने 48.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 221 रन बनाये। मोहम्मद नूरेन ने 67 और प्रियांशु कुमार ने 54 रन की शानदार पारी खेली। इसके अलावा मृत्युंजय कुमार ने 35 और वैभव मिश्रा ने 24 रन बनाये। अतिरिक्त से 20 रन बने।
शिवहर की ओर से मनीष, राहुल, पुष्कल, आदित्य और विद्या सागर ने 2-2 विकेट चटकाये।
शिवहर की पारी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिवहर की टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखी। सीतामढ़ी के गेंदबाजों ने सटीक लाइन और लेंथ से बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। प्रियांशु कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 ओवर में मात्र 13 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वैभव मिश्रा और रोहित कुमार ने भी दो-दो विकेट चटकाये। माधव और सौरभ ने 1-1 विकेट चटकाये और शिवहर की पारी 26.4 ओवर में 88 रन पर सिमट गई।
शिवहर की ओर से सिद्धार्थ राणा ने 21 रन बनाकर कुछ संघर्ष जरूर दिखाया।

इस मुकाबले में प्रियांशु बिनोद कुमार का ऑलराउंड प्रदर्शन और मोहम्मद जमील अख्तर की जिम्मेदार बल्लेबाजी जीत की सबसे बड़ी वजह रही, जिसने सीतामढ़ी को एकतरफा जीत दिलाई।
संक्षिप्त स्कोर
सीतामढ़ी – 221 (48.5 ओवर), मोहम्मद जमील अख्तर 67, प्रियांशु कुमार 54, मृत्युंजय कुमार 35, वैभव मिश्रा 24,पुष्कल गौतम 2/24, आदित्य पांडेय 2/13, विद्या सागर 2/10, राहुल कुमार 2/27, मनीष कुमार 2/39
शिवहर – 88 (26.4 ओवर), सिद्धार्थ राणा 21, प्रियांशु कुमार 3/13, विद्या सागर 2/10, पुष्कल गौतम 2/24, वैभव मिश्रा 2/24, रोहित 2/15