Tuesday, March 11, 2025
Home बिहारक्रिकेट BCA Men’s Senior Super League KAIMUR vs Gaya : कैमूर के शशांक उपाध्याय का पचासा

BCA Men’s Senior Super League KAIMUR vs Gaya : कैमूर के शशांक उपाध्याय का पचासा

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 21 मई। स्थानीय मोइनुल हक स्टेडियम में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) के तत्वावधान में खेले जा रहे बीसीए सीनियर मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट सुपर लीग (BCA Men’s Senior Super League) मुकाबले में गया के खिलाफ कैमूर ने पहले दिन की खेल समाप्ति पर 76 ओवर में सात विकेट पर 220 रन बना लिये हैं। पहले दिन की खेल समाप्ति के समय शिवम सिंह यादव 15 और विकास पटेल 6 रन बना खेल रहे हैं।

टॉस कैमूर ने जीता, बैटिंग का फैसला

मंगलवार की सुबह टॉस कैमूर ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। कैमूर के सलामी बल्लेबाजों शशांक उपाध्याय और अभिषेक कुमार सिंह ने अच्छी शुरुआत की। दोनों के बीच 99 रनों की साझेदारी हुई। इस जमी जोड़ी को नीतीश सिंह ने शशांक उपाध्याय को बोल्ड कर तोड़ा।

शशांक ने बनाये 66 रन

शशांक ने 88 गेंदों में 11 चौका की मदद से 66 रन बनाये। इसके बाद अभिषेक का साथ देने गुपिल राय आये। दोनों ने मिल कर 25 रन जोड़े। जब टीम का स्कोर 124 रन था तो कैमूर का दूसरा झटका अभिषेक के रूप में लगा। रन चुराने के फेर में अभिषेक रन आउट हो गए।

अभिषेक ने 37 रन की पारी खेली

अभिषेक ने 79 गेंदों में 5 चौका की मदद से 37 रन बनाये। राहुल चौबे विकेट पर ज्यादा देर तक नहीं टिक पाये और फिर गुपिल राय को नीतीश सिंह ने पवेलियन भेज दिया। 148 के योग पर तीसरा और 152 के योग पर कैमूर को चौथा झटका लगा।

सत्यम ने विकेट पर टिक कर टीम को संभाला

सत्यम सिंह यादव तो विकेट पर टिके पर अन्य बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल पाया। दिन का आखिरी विकेट सत्यम सिंह यादव का 214 रन के टीम स्कोर पर गिरा। सत्यम सिंह यादव ने 108 गेंद में 4 चौका व 1 छक्का की मदद से 28 रन बनाये। गुपिल राय ने 69 गेंद में 6 चौका की मदद से 35 रन की पारी खेली।

गया के प्रवीण ने चटकाये 3 विकेट

गया की ओर से प्रवीण प्रकाश ने 3, नीतीश सिंह ने 2 और निक्कू सिंह ने 1 विकेट चटकाये।

संक्षिप्त स्कोर

कैमूर पहली पारी : 76 ओवर में 7 विकेट पर 220 रन, शशांक उपाध्याय 66, अभिषेक कुमार सिंह 37, गुपिल राय 35, सत्यम सिंह यादव 28, राजू कुमार शर्मा 11, शिवम सिंह यादव खेल रहे हैं 15, विकास पटेल खेल रहे हैं 6, अतिरिक्त 12, निक्कू सिंह 1/47, नीतीश सिंह 2/57, प्रवीण प्रकाश 3/36

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2021 – All Right Reserved. Designed and Developed by PenciDesign

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights