34 C
Patna
Friday, October 18, 2024

Subroto Cup Under-17 Football में बांका की औरंगाबाद पर बंपर जीत

मुंगेर, 17 जुलाई। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में मुंगेर जिला प्रशासन के सहयोग से यहां खेले जा रहे राज्यस्तरीय सुब्रतो कप अंडर-17 बालक व बालिका फुटबॉल चैंपियनशिप में बुधवार को खेले गए बालक वर्ग के मुकाबले में बांका ने औरंगाबाद को 10-0 से पराजित किया।

बांका ने औरंगाबाद को 10-0 से हराया

पोलो ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में बांका ने औरंगाबाद को 10-0 से हराया। बांका की ओर से मनीष मुर्मु (चौथे, 8वें, 13वें और 17वें मिनट), सुधीर हेम्ब्रम (15वें, 20वें, 33वें और 44वें मिनट) ने चार-चार गोल दागे। मुन्ना हेम्ब्रम ने 49वें और सी मुर्मु ने 35वें मिनट में गोल किया। इस मैच के मुख्य रेफरी अभय कुमार थे। सहायक रेफरी अनुराग कुमार, बलवीर राज थे जबकि चौथी रेफरी ज्योति कुमारी थीं।

कटिहार ने गया को 4-0 से हराया

पोलो ग्राउंड पर खेले गए मैच में कटिहार ने गया को 4-0 से हराया। कटिहार की ओर से निमेष हांसदा ने खेल के तीसरे, 17वें और 55वें मिनट में गोल किया। एक अन्य गोल कप्तान रमेश हेम्ब्रम ने खेल के 19वें मिनट में दागा। इस मैच के मुख्य रेफरी देवराज थे जबकि सहायक रेफरी मोहन कुमार, अनुराग कुमार थे जबकि चौथी रेफरी ज्योति कुमारी थीं।

पूर्णिया ने समस्तीपुर को 5-0 से हराया

मे ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में पूर्णिया ने समस्तीपुर को 5-0 से हराया। पूर्णिया की ओर से डेनियल (चौथे मिनट, 10वें मिनट, 28वें, 43वें मिनट) ने चार गोल दागे। एक अन्य गोल शुभम कुमार ने 13वें मिनट में किया। इस मैच के मुख्य रेफरी चंद्रिका काजी थे। अभिषेक मिश्रा और हर्षित आनंद सहायक रेफरी थे जबकि आदित्य कुमार चौथे रेफरी थे।

दरभंगा ने सुपौल को 4-0 से हराया

हवाई अड्डा ग्राउंड पर खेले गए मैच में दरभंगा ने सुपौल को 4-0 से हराया। दरभंगा की ओर से इवेतेशाम ने पेनाल्टी के जरिए खेल के 21वें मिनट में गोल किया। राघव ने आतिफ ने खेल के 33वें और 41वें मिनट में गोल किया। ए हक ने खेल के 47वें मिनट में गोल किया। इस मैच के मुख्य रेफरी संतोष कुमार सिंह थे जबकि सहायक रेफरी मनीष कुमार और शुभम कुमार थे। अमन कुमार चौथे रेफरी थे।

पूर्वी चंपारण बनाम सुपौल मैच 1-1 ड्रॉ

हवाई अड्डा ग्राउंड पर पूर्वी चंपारण बनाम सुपौल मुकाबला 1-1 ड्रॉ रहा। खेल के 7वें मिनट में सुपौल के विवेक कुमार ने गोल दाग कर अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया। खेल के 27वें मिनट में सरोज कुमार ने गोल कर मैच को बराबरी पर ला दिया। इस मैच के मुख्य रेफरी मनीष कुमार थे जबकि सहायक रेफरी रामकृष्णा यादव और अमन कुमार थे। चौथे रेफरी शुभम कुमार थे।

बालिका वर्ग : खगड़िया बनाम दरभंगा मैच ड्रॉ

पोलो ग्राउंड पर बालिका वर्ग के अंतर्गत खगड़िया और दरभंगा के बीच खेला गया मुकाबला 0-0 की बराबरी पर समाप्त हुआ। इस मैच के मुख्य रेफरी अनुराग कुमार थे जबकि सहायक रेफरी ज्योति कुमारी और बलवीर राज थे। एस कुमारी चौथी रेफरी थीं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Verified by MonsterInsights