बांका। बांका जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में शहर के आरएमके स्कूल मैदान पर चल रही बांका जिला क्रिकेट लीग में शुक्रवार को खेले गए मैच में बांका क्रिकेट एकेडमी ए ने सोनू एकादश को 139 रन से हराया।
बांका क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करते हुए 38.5 ओवरों में सभी विकेट खोकर 272 रन बनाये। मिलन कुमार ने 43 गेंदों पर तीन चौके और पांच छक्के की मदद से सबसे अधिक 55 रन बनाये। सौरभ कुमार ने 7.5 ओवर में 43 रन खर्च कर 4विकेट झटक लिया ।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सोनू एकादश की टीम ने रन औसत को बरकरार रखने के चक्कर में अपने विकेट गवांते चले गए और पूरी टीम 26.3 ओवरों में ही मात्र 133 रन बनाकर ऑल आउट हो गए। गौरव कुमार ने 29 गेंदों पर पांच चौके की मदद से 27 रन बनाये। अभिषेक कुमार सिंह ने 27 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्के की मदद से 30 रन बनाये और 7ओवरों में 31रन देकर 3 विकेट भी चटकाए और उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। सुमित राज ने अभिषेक कुमार सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान कर पुरस्कृत किया।
34
previous post