32 C
Patna
Saturday, July 27, 2024

पटना में बालकेश्वर प्रसाद स्मृति फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता शुरू

पटना। एम वी पी चेस क्लब ,पटना के तत्वावधान में शुक्रवार से सायंस कॉलेज पटना के जिम्नेजियम हॉल में बालकेश्वर प्रसाद स्मृति फिडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता आरम्भ हो गई। प्रतियोगिता में बिहार के अलावा बंगाल,उप्र ,राजस्थान,झारखंड , मध्य प्रदेश एवं दिल्ली के 188 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिसमें 67 खिलाड़ी फिडे रेटेड हैं।

प्रतियोगिता का उद्घाटन साइंस कॉलेज, पटना के प्राचार्य और जाने माने गणितज्ञ के सी सिन्हा ने युवा बाजीगरों के साथ बाजी खेलकर की।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में बालकेश्वर प्रसाद जी की पत्नी सावित्री सिन्हा,गणित विभाग के अध्यक्ष श्री एल एन राय , अखिल बिहार शतरंज संघ के सचिव धर्मेंद्र कुमार, प्राध्यापक श्री बाल गंगाधर प्रसाद,पटना विश्वविद्यालय क्रीड़ा बोर्ड की पूर्व सचिव सुहेली मेहता,बिहार विद्यापीठ की क्रीड़ा प्रभारी मिताली मित्रा , मगध महिला की प्राध्यापक अरुणा चौधरी, अखिल बिहार शतरंज संघ के संरक्षक अजित कुमार सिंह, उपाध्यक्ष श्री अजित नयन समेत अखिल बिहार शतरंज संघ पदाधिकारी संयुक्त सचिव नन्दकिशोर,विपल सुभाषी,शिवप्रिय भारद्वाज , आयोजन सचिव वेद प्रकाश, एम वी पी चेस क्लब के अध्यक्ष अरविंद कुमार , रविन्द्र कुमार एवं मिन्की सिन्हा इत्यादि उपस्थित थें। उद्घाटन समारोह का संचालन राज्य के जाने माने उद्घोषक एवं मंच संचालक शैलेश कुमार ने किया।

आज खेले गए प्रथम चक्र के मुकाबले में सभी वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों ने अपनी अपनी बाजी जीत ली। बिहार के जाने माने अनुभवी खिलाड़ी वाई पी श्रीवास्तव इस प्रतियोगिता के शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हैं।

आज खेले गए प्रमुख मुकाबलों में बोर्ड नम्बर एक पर काले मोहरों से खेलते हुए वाई पी श्रीवास्तव ने अनुराग कुमार को 45 चालों में परास्त कर दिया। दो नम्बर बोर्ड पर विपल सुभाषी ने सफेद मोहरों से अपराजिता शर्मा को 24 वें चाल में मात कर दिया।

तीन नम्बर बोर्ड सुधीर सिन्हा ने अरमान सोनी को सीसीलियन के खेल में 22 चालों में बाजी छोड़ने पर मजबूर कर दिया।

प्रथम दस बोर्ड के परिणाम इस तरह हैं,
1 अनुराग कुमार 0 को वाई पी श्रीवास्तव 1 ने
2 विपल सुभाषी 1 ने अपराजिता शर्मा 0 को
3 अरमान सोनी 0 को सुधीर कुमार सिन्हा 1 ने
4 कुमार गौरव 1 ने अर्पित मृदुल 0 को
5अर्पिता कुमारी 0 ने राहुल कुमार 1 ने
6 विशाल बसक 0 को अर्शित चौधरी 1 ने
7 असगर हुसैन 0को सौरभ रूप 1 ने
8 शुभम रॉय 1 ने आशिका कुमारी 0 को
9 ऐश्वर्या श्री 0 को मिन्हाजुल होदा 1 ने
10 शिवप्रिय भारद्वाज 1 ने अथर्व जायसवाल 0 को पराजित किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights