Wednesday, March 18, 2026
Home Slider Badmintion : भारत की Thomas Cup में धमाकेदार शुरुआत

Badmintion : भारत की Thomas Cup में धमाकेदार शुरुआत

by Khel Dhaba
0 comment

थॉमस कप में भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने रविवार को यहां जर्मनी को 5-0 से करारी शिकस्त देकर अपने अभियान की धमाकेदार शुरुआत की। विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता लक्ष्य सेन ने विश्व में 64वें नंबर के खिलाड़ी मैक्स वीजकिर्चेन पर 21-16, 21-13 से आसान जीत के साथ भारतीयों के लिये शानदार नींव रखी।

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की युगल जोड़ी को हालांकि जोन्स राल्फी यानसेन और मार्विन सीडेल के खिलाफ करीब एक घंटे तक चले मैच में 21-15, 10-21, 21-13 से जीत दर्ज करने के लिये तीन गेम तक जूझना पड़ा।

विश्व में 11वें नंबर के खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने धीमी शुरुआत से उबरकर काइ शैफर पर 18-21, 21-9, 21-11 से जीत दर्ज करके भारत को ग्रुप सी के इस मुकाबले में 3-0 की अजेय बढ़त दिला दी।

एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला ने ब्योर्न गीस और जान कॉलिन वोएलकर को दूसरे पुरुष युगल मुकाबले में 25-23, 21-15 से हराया जबकि विश्व में 23वें नंबर के एचएस प्रणय ने मैथियास किकलिट्ज़ को 21-9, 21-9 से पराजित किया जिससे भारत ने जर्मनी का 5-0 से सूपड़ा साफ किया।

टूर्नामेंट में अपने पहले पदक की तलाश में जुटी भारतीय पुरुष टीम के लिये यह शानदार शुरुआत रही। भारत अभी तक कभी थॉमस कप के सेमीफाइनल में नहीं पहुंचा है। पिछले साल भारतीय टीम क्वार्टरफाइनल से आगे नहीं बढ़ पायी थी। भारतीय महिला टीम उबर कप के ग्रुप डी में कनाडा के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights