Thursday, February 19, 2026
Home बिहार संजीवनी ऑनलाइन खुली शतरंज प्रतियोगिता में विशाखापत्तनम के बी साकेत चैंपियन

संजीवनी ऑनलाइन खुली शतरंज प्रतियोगिता में विशाखापत्तनम के बी साकेत चैंपियन

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। संजीवनी विकास फाउंडेशन एवं पटना शतरंज अकादमी के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 27 फरवरी 2022 को आयोजित संजीवनी ऑनलाइन खुली शतरंज प्रतियोगिता में 59 अंकों के साथ विशाखापट्टनम आंध्र प्रदेश के बी साकेत ने पहला स्थान प्राप्त किया।

वही मास्को रुस के एलेक्सी कायरीव 54 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे। मदुरई तमिलनाडु के के प्रवीण 39 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर, छपरा बिहार के मोहित कुमार सोनी 38 अंकों के साथ चौथे स्थान पर, किशनगंज बिहार के मुकेश कुमार 37 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर, चेन्नई तमिलनाडु के अज्जेश जूनियर 35 अंकों के साथ सातवें स्थान पर, सूरत गुजरात के जीत जैन 34 अंकों के साथ आठवां स्थान पर, पटना बिहार के सुधीर कुमार सिन्हा ने 33 अंकों के साथ नौवें, सालेम तमिलनाडु के तरुण भी 32 अंकों के साथ दसवें, शिमला हिमाचल प्रदेश के विजय कुमार 31 अंकों के साथ 11वें, गुरुग्राम हरियाणा के पार्थ सेहरा 31 अंकों के साथ 12वें, भोजपुर बिहार के सत्यम प्रताप 30 अंकों के साथ 14 वें एवं वाराणसी उत्तर प्रदेश के गोविंद कुमार 30 अंकों के साथ 15 में स्थान पर रहे।


महिला वर्ग के विशेष पुरस्कारों में 26 अंकों के साथ आसाम की मौमिता पलित पहले स्थान पर रही। वही पटना बिहार की अमीषा अरुणोजय कुमार 26 अंकों के साथ दूसरे एवं पटना बिहार की नेहा सिंह 25 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही।


अंडर 15 आयु वर्ग के विशेष पुरस्कार में 30 अंकों के साथ पहले स्थान पर पटना बिहार के आदित्य आनंद रहे। वही हैदराबाद तेलंगाना के चिद्विलास सई 29 अंकों के साथ दूसरे एवं पटना बिहार के देवराज 25 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।


अंडर 10 आयु वर्ग के विशेष पुरस्कार में पहले स्थान पर 20 अंकों के साथ पटना बिहार के प्रत्यूष कुमार रहे। वही दूसरे स्थान पर पटना बिहार के उसनिश पान 20 अंकों के साथ रहे। जबकि तीसरे स्थान पर किशनगंज बिहार के सुरोनोय दास 16 अंक रहे। पटना जिला के खिलाड़ियों के लिए घोषित विशेष पुरस्कार में बालक वर्ग का पुरस्कार आकर्ष प्रकाश ने प्राप्त किया जबकि बालिका वर्ग में यह पुरस्कार तृषा रंजन को मिला।


प्रतियोगिता समाप्ति के उपरांत सभी विजेताओं को संजीवनी विकास फाउंडेशन के निदेशक अखिलेश अखिल एवं पटना शतरंज अकादमी के सचिव राकेश रंजन के द्वारा ऑनलाइन पुरस्कार वितरित किए गए।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights