Thursday, February 19, 2026
Home Latest ऑस्ट्रेलिया बनाम पाक टेस्ट मैच : लाबुशेन की शतकीय पारी

ऑस्ट्रेलिया बनाम पाक टेस्ट मैच : लाबुशेन की शतकीय पारी

by Khel Dhaba
0 comment

ब्रिसबेन। मार्नस लाबुशेन (185) और डेविड वार्नर (154) की बड़ी शतकीय पारियों से ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को पहली पारी में 580 रन बनाने के बाद पाकिस्तान की दूसरी पारी में 64 रन पर तीन विकेट चटकाकर मैच पर अपनी पकड़ बेहद मजबूत कर ली।

पाकिस्तान की पहली पारी 240 रन पर सिमटी थी जिससे ऑस्ट्रेलिया ने 340 रन की बढ़त हासिल की। पाकिस्तान को पारी हार से बचने के लिए अभी और 276 रन बनाने होंगे। स्टंप्स के समय शान मसूद 27 और बाबर आजम 20 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे।

मिशेल स्टार्क ने दिन के आखिरी घंटे के खेल में पाकिस्तान को पारी के तीसरे और पांचवें ओवर में दो झटके दिये। उन्होंने सलामी बल्लेबाज एवं कप्तान अजहर अली (पांच) को पगबाधा करने के बाद हारिस सोहेल (आठ) विकेट के पीछे टिम पेन के हाथों कैच कराया। शानदार लय में चल रहे पैट कमिंस ने इसके बाद असद शफीक (शून्य) को खाता खोले बिना पवेलियन भेजा। लाबुशेन ने अपनी पहली शतकीय पारी को बडे स्कोर में बदला लेकिन अपने घरेलू मैदान गाबा में वह दोहरा शतक बनाने से चूक गये। एशेज श्रृंखला के दौरान चोटिल स्टीव स्मिथ की जगह टेस्ट टीम में शामिल होने के बाद उन्होंने लगातार चार अर्धशतकीय पारी खेल टीम में जगह पक्की की।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights