Home Slider AUS vs IND Test Match : यशस्वी जायसवाल ने बनाया छक्का जड़ने का रिकॉर्ड

AUS vs IND Test Match : यशस्वी जायसवाल ने बनाया छक्का जड़ने का रिकॉर्ड

by Khel Dhaba
0 comment

पर्थ स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच चल रही टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन बल्लेबाजी करते हुए भारत के यशस्वी जायसवाल ने एक नया रिकॉर्ड बनाया। पहले टेस्ट के दौरान टेस्ट में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड तोड़ा।

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज नाथन लियोन के खिलाफ अपना 34वां छक्का लगा कर जायसवाल ने 2014 में ब्रेंडन मैकुलम द्वारा बनाए गए 33 छक्कों के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

मैकुलम ने 9 मैचों में 33 छक्के लगाए थे जबकि यशस्वी जायसवाल ने 12 मुकाबलों में अपने छक्के लगाए।

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स 2022 में 26 छक्कों के साथ सूची में तीसरे स्थान पर हैं जबकि एडम गिलक्रिस्ट ने 2005 में 22 छक्के लगाए थे।

टेस्ट में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है:

यशस्वी जायसवाल (भारत) – 34 छक्के* (2024)
ब्रेंडन मैकुलम (न्यूज़ीलैंड) – 33 (2014)
बेन स्टोक्स (इंग्लैंड) – 26 (2022)
एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया) – 22 (2005)
वीरेंद्र सहवाग (भारत) – 22 (2008)
एंड्रयू फ़्लिंटॉफ़ (इंग्लैंड) – 21 (2004)

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights