Thursday, February 19, 2026
Home राष्ट्रीयअन्य Asian Track Cycling Championships : पांचवें दिन एक भी पदक नहीं जीत पाया भारत

Asian Track Cycling Championships : पांचवें दिन एक भी पदक नहीं जीत पाया भारत

by Khel Dhaba
0 comment

नई दिल्ली, 25 फरवरी। पहले चार दिन अच्छा प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ी रविवार को यहां एशियाई ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप के पांचवें दिन एक भी पदक नहीं जीत पाए।

इस बीच मलेशिया ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा। वह 17 स्वर्ण लेकर शीर्ष पर बना हुआ है। इनमें से 14 स्वर्ण उसने पैरा वर्ग में जीते हैं। जापान 13 स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदक लेकर दूसरे स्थान पर है।

भारत की तरफ से दिन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन एक किलोमीटर टाइम ट्रायल में कांस्य पदक जीतने वाली सरिता कुमारी ने किया। वह महिलाओं की जूनियर स्प्रिंट में कोरिया की जिया किमिन के साथ कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद चौथे स्थान पर रहीं।

महिलाओं की एलीट मैडिसन स्पर्धा में त्सुयाका उचिनो और माहो काकिता की जापानी जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता। खोइरोम रेजिया देवी और स्वस्ति सिंह की भारतीय जोड़ी छठे स्थान पर रही।

पुरुषों की एलीट केरिन स्पर्धा में भारत के डेविड बेकहम 12वें जबकि एसो 13वें स्थान पर रहे।

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights