दोहा। भारत और अफगानिस्तान के बीच यहां खेला गया एशियन कप 2023 और 2022 फीफा विश्व कप क्वालीफायर्स का ग्रुप-ई का मुकाबला 1-1 से ड्रॉ पर समाप्त हुआ। इस ड्रॉ के बाद भी भारत ने एएफसी कप के लिए क्वालिफाई कर लिया है।
भारत को इससे पहले कतर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था जबकि पिछले मुकाबले में उसने बांग्लादेश को 2-0 से पराजित किया था और अब उसने अफगानिस्तान के साथ 1-1 से ड्रॉ खेला।
भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला हॉफ गोल रहित रहा था लेकिन दूसरे हॉफ में दोनों टीमों ने बढ़त हासिल करने की पूरी कोशिश की। भारत की ओर से ओवाइस अजिजि ने 75वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई लेकिन इसके सात मिनट बाद ही अफगानिस्तान की तरफ से हुसैन जमानी ने 82वें मिनट में गोल कर स्कोर बराबर कर दिया।
निर्धारित समय तक दोनों टीमें बढ़त हासिल नहीं कर सकीं और यह मुकाबला 1-1- की बराबरी पर समाप्त हुआ।