Sunday, May 24, 2026
Home बिहारक्रिकेट जमुई जिला क्रिकेट लीग में एआरआर सीसी की ‘किंग्स साइज’ जीत

जमुई जिला क्रिकेट लीग में एआरआर सीसी की ‘किंग्स साइज’ जीत

by Khel Dhaba
0 comment

जमुई। जिला मुख्यालय स्थित केकेएम कॉलेज के मैदान में चल रही जमुई जिला क्रिकेट लीग के ग्रुप ए के मैच में ए आर आर क्रिकेट क्लब जमुई ने बड़े अंतर से जीत दर्ज करते हुए नवज्योति क्रिकेट क्लब झाझा को 81 रनों से हरा दिया।

शुक्रवार को हुए मैच में आरआर क्रिकेट क्लब जमुई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 32 ओवर में ऑल आउट होकर 227 रन बनाए। आयुष ने 51 रन, राजकमल ने 41 तथा रवि ने 36 रनों का योगदान किया। नवज्योति क्रिकेट क्लब झाझा की ओर से सिद्धार्थ ने 5 ओवर में 49 रन देकर दो विकेट, सचिन ने 5 ओवर में 31 रन देकर दो विकेट तथा माइकल ने 4 ओवर में 33 रन देकर दो विकेट हासिल किये।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी नवज्योति क्रिकेट क्लब झाझा कभी मैच में जीत दर्ज करती नहीं नजर आई, उसकी पूरी टीम 26 ओवर में 146 रन बनाकर आउट हो गई। उसे नियमित अंतराल पर झटके लगते रहे और मनीष 29 तथा राहुल 29 के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज उल्लेखनीय प्रदर्शन नहीं कर सका।

ए आरआर क्रिकेट क्लब जमुई की ओर से ईशांत ने 6 ओवर में 35 रन देकर 6 विकेट हासिल किए जबकि दीपक में 4 ओवर में 18 रन देकर दो विकेट हासिल किया।

इस तरह ए आर आर क्रिकेट क्लब जमुई ने नवज्योति क्रिकेट क्लब झाझा को 81 रनों से पराजित कर दिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार गेंदबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले ईशांत को दिया गया। आज के मैच में अंपायरिंग की भूमिका में विशाल और शिव सिन्हा थे, जबकि स्कोरिंग का काम देवांशु कुमार ने किया। मौके पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, सचिव इमरान अख्तर खान समेत दर्जनों पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे।

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights