Friday, February 20, 2026
Home Slider आमिर हाशमी ने बीसीए के सीनियर सेलेक्शन कमेटी के पद से दिया इस्तीफा

आमिर हाशमी ने बीसीए के सीनियर सेलेक्शन कमेटी के पद से दिया इस्तीफा

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार क्रिकेट जगत में उथल-पुथल का दौर जारी है। बिहार क्रिकेट जगत से एक बड़ी खबर निकल सामने आ रही है। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के सीनियर पुरुष टीम के सेलेक्शन कमेटी के चेयरमैन आमिर हाशमी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

इस्तीफा के कारणों का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने ईमेल के जरिए बिहार क्रिकेट एसोसिएशन को अपना इस्तीफा दे दिया। हालांकि इस खबर की पुष्टि बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारी भी नहीं कर पा रहे हैं।

खेलढाबा और हिंदआवाज ने इस खबर की पुष्टि के लेकर आमिर हाशमी के मोबाइल नंबर 9431377747 पर कॉल किया पर उन्होंने फोन पिक नहीं किया। इसके बाद इसी नंबर के उनके व्हाटशएप अकाउंट पर मैसेज किया पर उन्होंने कोई जवाब दिया।

खेलढाबा और हिंदआवाज के झारखंड ब्यूरो ने इस मामले की तफ्तीश की तो पता चला कि रविवार तक आमिर हाशमी पटना में थे पर सोमवार को वे पटना से निकल गए। वो किसी का फोन पिक नहीं कर रहे हैं यहां तक कि इस कमेटी के अन्य सदस्यों का फोन नहीं उठा रहे हैं। झारखंड ब्यूरो से मिली जानकारी के अनुसार आमिर हाशमी ने कहा कि खबर सच्ची है और मैंने ईमेल के जरिए इस्तीफा भेज दिया है।

इस बीच खबर आ रही है कि चेयरमैन की दौड़ में सुरक्षित सेलेक्टर पवन कुमार सबसे आगे चल रहे है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights