Tuesday, March 10, 2026
Home बिहारक्रिकेट रॉयल क्रिकेट क्लब के पंकज सिंह का हरफनमौला खेल

रॉयल क्रिकेट क्लब के पंकज सिंह का हरफनमौला खेल

रॉयल क्रिकेट क्लब ने बसंतपुर क्रिकेट क्लब को 4 विकेट से हराया

by Khel Dhaba
0 comment

सीवान, 17 जनवरी। सीवान जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में मैरवा स्थित अनुभव क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर चल रही सीवान जिला क्रिकेट लीग में शनिवार को खेले गए मुकाबले में रॉयल क्रिकेट क्लब ने जीत हासिल की। रॉयल क्लब के पंकज सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबले में रॉयल क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बसंतपुर क्रिकेट क्लब को 4 विकेट से पराजित किया।

मैच में टॉस जीतकर बसंतपुर क्रिकेट क्लब के कप्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 30 ओवर के इस मुकाबले में बसंतपुर की टीम 122 रन पर ऑलआउट हो गई। बसंतपुर की ओर से विशाल ने सर्वाधिक 29 रन का योगदान दिया। वहीं रॉयल क्रिकेट क्लब की गेंदबाजी प्रभावशाली रही, जिसमें अंकित ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल क्रिकेट क्लब की टीम ने संयमित बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 22 ओवर में 129 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। रॉयल की ओर से पंकज सिंह ने महत्वपूर्ण 34 रन की पारी खेली, जबकि नागेन्द्र ने 32 रन बनाकर जीत में अहम भूमिका निभाई। बसंतपुर की ओर से शिवम ने संघर्ष करते हुए 3 विकेट हासिल किए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

अपने हरफनमौला प्रदर्शन के लिए पंकज सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया। उनकी बल्लेबाजी और मैच पर पकड़ ने रॉयल क्रिकेट क्लब की जीत में निर्णायक भूमिका निभाई।

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights