रांची। झारखंड राज्य मलखंभ एसोसिएशन के महासचिव अजय झा मलखंभ फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव बने है। श्री झा झारखंड के तीसरे व्यक्ति हैं जो भारत के खेल संघ के महासचिव बने हैं। महासचिव बनने पर झारखंड राज्य के तमाम खेल प्रेमी एवं राज्य में संचालित सभी खेल संगठन के द्वारा बधाई दी गई। श्री झा पूरे भारत में मलखंब खेल के विकास में यथा संभव बढ़ चढ़कर योगदान देंगे।
झारखंड राज्य मलखंब संघ के अध्यक्ष जगदीश सिंह जग्गू ,कार्यकारी अध्यक्ष डॉक्टर अनुराधा बसु, उपाध्यक्ष अखिलेश्वर उपाध्याय, कोषाध्यक्ष चंद्रकांत लाल, अशोक कुमार पंडा, बंगीय सांस्कृतिक परिषद के विद्यालय सचिव सजल बनर्जी, वरुण कुमार इकबाल अहमद, रवींद्र चौरसिया ,पंकज कुमार मिश्रा, कुमुद झा, प्रकाश तिर्की, अनुज कुमार, विवेक कुमार, सुदर्शन नाग, पिंकी कुमारी, संगीता कुमारी एवं कई खेल प्रेमी ने पूरे भारत के महासचिव बनने पर हर्ष व्यक्त किया है।
वर्तमान में श्री झा बंगीय सांस्कृतिक परिषद उच्च विद्यालय, सेक्टर- 2, धुर्वा रांची में 27 वर्ष से वरीय शारीरिक शिक्षा शिशक के पद पर कार्यरत है। यह जानकारी मलखंब फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रमेश कुमार इंदौलिया ने दी।