एएफआई के अध्यक्ष आदिले सुमरिवाला ने कहा कि भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने वैश्विक प्रतियोगिताओं को ध्यान में रखते हुए 2024 का एक अस्थायी घरेलू कैलेंडर तैयार किया है, जिसमें अगस्त में पेरिस ओलंपिक खेल शामिल होंगे।
2024 के प्रस्तावित घरेलू कैलेंडर के अनुसार, पहली ट्रैक और फील्ड प्रतियोगिता-27वीं राष्ट्रीय फेडरेशन कप सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 12 से 15 मई तक तिरुवनंतपुरम में आयोजित की जाएगी। 63वीं राष्ट्रीय अंतर राज्य सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 27 से 30 जून तक हरियाणा के पंचकुला में आयोजित होने वाली है। बिहार के आरा में 15 जनवरी को नेशनल क्रॉस कंट्री एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी।
सुमरिवाला ने कहा कि पंचकूला में घरेलू प्रतियोगिता पेरिस ओलंपिक खेलों के लिए अंतिम चयन के रूप में काम करेगी। 2024 पेरिस ओलंपिक खेल 1 से 9 अगस्त तक फ्रांस में आयोजित होने वाले हैं।
बहामास में 2024 विश्व रिले (4-5 मई) एक और प्रमुख अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता होगी क्योंकि यह पेरिस ओलंपिक खेलों की योग्यता बर्थ प्रदान करती है।
सुमरिवाला ने कहा, “हम चाहते हैं कि हमारे एथलीटों का मुख्य समूह सही समय पर शिखर पर पहुंचे और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करे।”
अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर की शुरुआत ईरान के तेहरान में एशियाई इंडोर चैंपियनशिप के साथ होगी। यह आयोजन 21 से 23 फरवरी तक होगा।
शॉटपुट में भारत के एशियाई खेलों के चैंपियन तजिंदरपाल सिंह तूर और लंबी कूद के खिलाड़ी मुरली श्रीशंकर ने हालांकि मार्च में होने वाले विश्व इंडोर के लिए क्वालीफाई कर लिया है, लेकिन ओलंपिक खेलों की तैयारियों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए वे इस प्रतियोगिता में भाग नहीं लेंगे।
घरेलू कैलेंडर
जनवरी: 19वीं राष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक मीट (गुजरात)।
15 जनवरी: नेशनल क्रॉस कंट्री (आरा, बिहार)
30-31 जनवरी: 11वीं दक्षिण एशियाई और भारतीय ओपन रेस वॉकिंग प्रतियोगिता (चंडीगढ़)
18 मार्च: पांचवां इंडियन ओपन 400 मीटर (त्रिवेंद्रम, केरल)
20 मार्च: तीसरा इंडियन ओपन जंप (बेंगलुरु)
22 मार्च: तीसरा इंडियन ओपन थ्रो (पटियाला, पंजाब)
30 अप्रैल: इंडियन ग्रां प्री का पहला चरण (बेंगलुरु)
12 से 15 मई: 27वीं राष्ट्रीय फेडरेशन कप सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप (त्रिवेंद्रम, केरल)
30 मई: दूसरा आईजीपी (चेन्नई, तमिलनाडु)
12 जून: तीसरा आईजीपी (बेंगलुरु)
15-17 जून: राष्ट्रीय युवा एथलेटिक्स (वारंगल, तेलंगाना)
27 से 30 जून: 63वीं राष्ट्रीय अंतर राज्य सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप (पंचकूला, हरियाणा)
15 जुलाई: चौथा आईजीपी (पटियाला, पंजाब)
जुलाई 19-21: 22वां राष्ट्रीय जूनियर फेडरेशन कप (गुवाहाटी, असम)
7 अगस्त: तीसरा राष्ट्रीय भाला दिवस (सभी राज्य इकाइयाँ)
30 अगस्त-2 सितंबर: 63वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप (बेंगलुरु)
चौथा इंडियन ओपन U23 एथलेटिक्स 28-30 सितंबर: चैंपियनशिप (भोपाल, मध्य प्रदेश)।
अक्टूबर: जोनल एथलेटिक्स मीट
अंतरराष्ट्रीय
21 जनवरी: एशियाई मैराथन चैंपियनशिप (हांगकांग)
फरवरी 21-23: एशियाई इंडोर चैंपियनशिप (तेहरान, ईरान)
मार्च 1-3: विश्व इंडोर चैंपियनशिप (ग्लासगो)
3 मार्च: SAAF क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप (लाहौर, पाकिस्तान)
17 अप्रैल: एशियन 20 किमी रेस वॉकिंग चैंपियनशिप (नोमी, जापान)
12 से 14 अप्रैल: SAAF जूनियर चैंपियनशिप (चेन्नई, तमिलनाडु)
अप्रैल 21-22: विश्व एथलेटिक्स रेस वॉकिंग टीम चैंपियनशिप (एंटाल्या, तुर्की)
24-27 अप्रैल: 21वीं एशियाई जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप (दुबई)
4-5 मई: विश्व एथलेटिक्स रिले (नासाउ, बहामास)
1 से 9 अगस्त: ओलंपिक खेल (पेरिस, फ्रांस)
26-31 अगस्त: विश्व जूनियर U20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप (लीमा, पेरू)
4-6 अक्टूबर: चौथी SAAF एथलेटिक्स चैंपियनशिप (रांची, झारखंड)
अक्टूबर: 11वीं एशियाई क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप (हांगकांग)।