Sunday, March 8, 2026
Home Slider T20 विश्व कप 2026 फाइनल में अभिषेक शर्मा का 18 गेंदों में अर्धशतक, बना डाले कई रिकॉर्ड

T20 विश्व कप 2026 फाइनल में अभिषेक शर्मा का 18 गेंदों में अर्धशतक, बना डाले कई रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा ने खेली 21 गेंदों में 52 रन की पारी

by Khel Dhaba
0 comment

अहमदाबाद, 8 मार्च। आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए शानदार अर्धशतक जड़ा। उन्होंने महज 18 गेंदों में फिफ्टी पूरी कर कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।

अभिषेक ने इस मैच में 21 गेंदों पर 52 रन की तेज पारी खेली। उनकी इस पारी में 6 चौके और 3 छक्के शामिल रहे और उनका स्ट्राइक रेट 247.62 का रहा। यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय कैरियर का 10वां अर्धशतक है, जबकि न्यूजीलैंड के खिलाफ यह उनका तीसरा अर्धशतक रहा।

सैमसन के साथ शानदार साझेदारी

अभिषेक शर्मा ने संजू सैमसन के साथ पहले विकेट के लिए शानदार साझेदारी की। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर सिर्फ 7.1 ओवर में 98 रन जोड़ दिए और टीम को तेज शुरुआत दिलाई। अभिषेक ने पावरप्ले में ही 51 रन बना दिए थे। बाद में उन्हें रचिन रविंद्र ने आउट किया।

टी-20 विश्व कप में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वालों में शामिल

अभिषेक शर्मा टी-20 विश्व कप में संयुक्त रूप से दूसरे सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

युवराज सिंह – 12 गेंद (2007 विश्व कप)
अभिषेक शर्मा – 18 गेंद (2026 विश्व कप)
केएल राहुल – 18 गेंद (2021 विश्व कप)
रोहित शर्मा – 19 गेंद (2024 विश्व कप)

पावरप्ले में सबसे खतरनाक बल्लेबाज

टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पावरप्ले के दौरान 50 से ज्यादा रन बनाने के मामले में अभिषेक शर्मा सबसे आगे हैं। उन्होंने 4 बार पावरप्ले में 50+ रन बनाए हैं। इसमें 2 बार न्यूजीलैंड और 1-1 बार श्रीलंका और जिम्बाब्वे के खिलाफ यह कारनामा शामिल है। इस सूची में कॉलिन मुनरो, जॉनसन चार्ल्स, रोहित शर्मा, ट्रेविस हेड, फिल सॉल्ट और ईशान किशन जैसे खिलाड़ी 2-2 बार के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

अभिषेक शर्मा का टी-20 अंतरराष्ट्रीय कैरियर

अभिषेक शर्मा ने अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच 2024 में खेला था। अब तक खेले 46 मैचों की 45 पारियों में उन्होंने 33.44 की औसत और 190.46 की स्ट्राइक रेट से 1,438 रन बनाए हैं। उनके नाम 2 शतक और 10 अर्धशतक दर्ज हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर 135 रन रहा है।

टी-20 विश्व कप 2026 में प्रदर्शन

टी-20 विश्व कप 2026 में अभिषेक शर्मा ने 8 पारियों में 141 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 17.62 और स्ट्राइक रेट 158.42 रहा। इस टूर्नामेंट में उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights