Sunday, March 1, 2026
Home झारखंडअन्य सीनियर नेशनल कुराश चैम्पियनशिप के पदक विजेताओं का शानदार स्वागत

सीनियर नेशनल कुराश चैम्पियनशिप के पदक विजेताओं का शानदार स्वागत

by Khel Dhaba
0 comment

जम्मू मे 24 से 27 दिसंबर तक आयोजित सिनियर नेशनल कुराश चैम्पियनशिप मे धनबाद के बिक्रम कुमार रजक एवं मुस्कान झा ने कांस्य पदक जीत कर झारखंड राज्य का नाम रौशन किया।


15 सदस्यीय झारखंड कुराश दल आज जम्मूतवी एक्सप्रेस से धनबाद पहुंची। रेलवे स्टेशन पर सैकड़ों कुराश प्रेमियों , संघ के पदाधिकारियों एवं परिजनों ने फुल मालाओं, गुलदस्ता एवं ढोल नगाड़ों के साथ कांस्य पदक विजेता बिक्रम रजक,मुस्कान झा एवं प्रशिक्षक पप्पू कुमार का भव्य स्वागत किया।


स्वागत करने वालों में श्रीमती विद्या, दिनेश मंडल, तौराब खान, मनोज कुमार सिंह, अरूण कुमार,सुदिप चक्रवर्ती, राहुल शर्मा, अक्षय कुमार , संजीव झा,सुभद्रा झा, सहित सैकड़ों खिलाड़ी सम्मिलित थे।


राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड के लिए पदक जीतने पर भारतीय कुराश महासंघ के अध्यक्ष रवि कपूर ,महासचिव रवि वर्मा, झारखंड कुराश संघ के अध्यक्ष चन्द्र शेखर अग्रवाल ने बधाई दी है।


सीनियर नेशनल कुराश चैम्पियनशिप के ओवर ऑल मे दिल्ली प्रथम, हरियाणा द्वितीय व जम्मू कश्मीर तृतीय स्थान पर रही वहीं 2022 चाइना मे होनेवाले एशियाड के लिए 30 संभावित खिलाड़ियों का चयन भी किया गया है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights