28 C
Patna
Wednesday, October 23, 2024

एक नजर Test cricket में श्रीलंका के खिलाफ बनाए गए न्यूजीलैंड के सबसे छोटे स्कोर पर

गॉल (श्रीलंका), 28 सितंबर। श्रीलंका के खिलाफ शनिवार को यहां दूसरे टेस्ट में फॉलोआन के लिए मजबूर न्यूजीलैंड पर टेस्ट क्रिकेट में अपनी सबसे बड़ी हार का खतरा मंडरा रहा है।

न्यूजीलैंड ने दिन की शुरुआत दो विकेट पर 22 रन से की और सुबह के सत्र में पहली पारी के बाकी बचे आठों विकेट गंवा दिए जिससे टीम 88 रन पर सिमट गई। मेहमान टीम पहली पारी के आधार पर 514 रन से पिछड़ी।

88 रन – साल 2024

दूसरे टेस्ट मुकाबले में श्रीलंका पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी। उन्होंने दिनेश चांदीमल (116), कामिंदु मेंडिस (182) और कुसल मेंडिस (106) के शानदार शतक की मदद से 602/5 पहाड़ जैसा स्कोर बना दिया। जवाब में न्यूजीलैंड 39.5 ओवर ही खेल पाई और 88 रन पर पवेलियन लौट गई। मिचेल सेंटनर के बल्ले से सबसे ज्यादा 29 रन निकले। प्रबाथ जयसूर्या ने 42 रन देकर छह विकेट लिए जबकि पदार्पण कर रहे ऑफ स्पिनर निशान पेइरिस ने 33 रन पर तीन विकेट चटकाये।

102 रन – साल 1992

साल 1992 में न्यूजीलैंड की टीम श्रीलंका के दौरे पर गई थी। सीरीज के दूसरे टेस्ट में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम ने 394 रन बनाए थे। जवाब में पूरी कीवी टीम 102 रन पर पवेलियन लौट गई थी। जॉन राइट ने न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा 30 रन बनाए थे। जयानन्दा वर्णवीरा ने उस पारी में श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके थे। उस मुकाबले को श्रीलंका ने 9 विकेट से अपने नाम किया था।

109 रन – साल 1995

साल 1995 में श्रीलंका की टीम न्यूजीलैंड दौरे पर गई थी। सीरीज का पहला टेस्ट नेपियर में खेला गया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 69 ओवर में 183 रन बनाए थे। जवाब में कीवी टीम सिर्फ 109 रन पर पवेलियन लौट गई। श्रीलंका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज चमिंडा वास ने 18.5 ओवर में 47 रन देकर 5 विकेट झटके थे। प्रमोद्या विक्रमसिंघे के खाते में 3 विकेट आए थे। श्रीलंका ने 241 रन से मुकाबला जीता था।

114 रन – साल 1998

साल 1998 में न्यूजीलैंड की टीम श्रीलंका गई थी। दूसरा टेस्ट मैच गाले में गॉल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 193 रन बनाए थे। कुमार धर्मसेना ने 6 विकेट झटके थे। श्रीलंका की पहली पारी 323 रन पर खत्म हुई। महेला जयवर्धने ने 167 रन की पारी खेली थी। इसके बाद न्यूजीलैंड की दूसरी पारी सिर्फ 114 रन पर खत्म हो गई। श्रीलंका ने मुकाबला पारी और 16 रनों से जीता था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Verified by MonsterInsights