30 C
Patna
Friday, October 18, 2024

रांची में हुआ देवराज उरांव मेमोरियल बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन

रांची। रविवार को कांके रोड स्थित गांधीनगर कॉलोनी स्थित गांधीनगर रिक्रिएशन क्लब में गांधीनगर बैंडमिंटन एकेडमी के तत्वावधान में एक दिवसीय देवराज उरांव मेमोरियल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता में 50 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची महानगर के संयोजक आशुतोष द्विवेदी,अशोक उरांव पंचायत समिति सदस्य बाडू, समाजसेवी मनीष उरांव, शिक्षक अवधेश ठाकुर, खेल प्रशिक्षक गोविंद झा ने सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार है
जूनियर बालक वर्ग में विजेता सौरभ कुमार ने यशवंत कुमार को सीधे सेटों में 2 0 से हराया। वहीं तीसरे स्थान पर अभिराज ने आदया को 2-0 से हराया।

वही सब जूनियर वर्ग में ईशान ने सक्षम को 2-0 से हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त हुआ। वहीं तीसरा और चौथा स्थान के लिए हुए मैचों में उमंग ने शानू को 2-0 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। यह जानकारी अमन ने दी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Verified by MonsterInsights