मधुबनी के खुटौना हाई स्कूल के प्रांगण में आयोजित स्वर्गीय शंभू शरण सिंह स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी ने जीत लिया। फाइनल मुकाबले में बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी की टीम ने दरभंगा की टीम को 2 विकेट से हराया।

टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दरभंगा की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट पर 223 रन बनाये। आयुष ने 38 , त्रिपुरारी ने 100 बनाए। कुमार श्रेय ने 3 विकेट और अर्णव किशोर ने दो विकेट चटकाये।

जवाब में बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी ने 8 विकेट पर 224 रन बना कर मैच दो विकेट से जीत लिया। अर्णव किशोर ने 61, हर्ष राज ने 70 और रिषभ रंजन ने 35 रन बनाये। राहुल ने चार विकेट चटकाये। मैन ऑफ द टूर्नामेंट आयुष कुमार (दरभंगा) रहे। मैन ऑफ द मैच पुरस्कार ऋषभ को दिया गया। आयुष को फ्रिज और ऋषभ को पुरस्कार स्वरूप कूलर दिया गया।

इस टूर्नामेंट पर विजेता टीम ने को 75000 और उपविजेता 50000 का पुरस्कार राशि झंझारपुर के सांसद रामप्रीत मंडल के द्वारा दिया गया। इस टूर्नामेंट का अगले साल और भव्य आयोजन कराया जाएगा। बिहार ,यूपी, झारखंड के तमाम टीमें शिरकत करेंगी। इस अवसर पर टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष गुलाम सरवर ,सचिव रुपेश कुमार, कोषाध्यक्ष दीपक, संयोजन कुणाल कुमार टीम मैनेजमेंट राहुल सिंह आदि मौजूद रहे।
- पटना जिला सीनियर मेंस क्रिकेट टीम घोषित, सूरज कश्यप को कमान

- दंगल प्रतियोगिता : भोजपुर के चंदन पांडे बने बिहार केसरी

- मधेपुरा जिला क्रिकेट लीग में नेहालपट्टी की रोमांचक जीत

- पटना जिला महिला क्रिकेट लीग का खिताब उमा इलेवन ने जीता

- पटना में राज्य स्तरीय अंतर-प्रमंडल दिव्यांग खेल प्रतियोगिता भव्य रूप से संपन्न

- मुजफ्फरपुर फुटबॉल लीग में बैरिया स्पोर्टिंग क्लब ने दागे दर्जन गोल
