Sunday, March 1, 2026
Home Slider चोट के कारण न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से बाहर हुए श्रेयस अय्यर

चोट के कारण न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से बाहर हुए श्रेयस अय्यर

by Khel Dhaba
0 comment

मुंबई। भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर पीठ की चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार से होने वाली वनडे सीरीज से बाहर हो गये हैं।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि अय्यर अब “आगे के आंकलन और प्रबंधन” के लिए राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) का रुख करेंगे।

चयनकर्ता समिति ने अय्यर के स्थान पर रजत पाटीदार को टीम में शामिल किया है। भारत और न्यूजीलैंड पहले वनडे के लिये हैदराबाद में आमने-सामने होंगे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएस भरत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), रजत पाटीदार, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज़ अहमद, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक।

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights