पटना। अहमदाबाद (गुजरात) में आगामी 26 से 30 दिसंबर तक होने वाली 16वीं राष्ट्रीय सबजूनियर सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप में भाग लेने वाली बिहार टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम की कमान गिरधारी को सौंपी गई है। टीम आयोजन स्थल के लिए रवाना हो गई है। पिछले 10 दिनों से आरा के आरा क्लब में चल रहे कैंप के उपरांत टीम की घोषणा की गई है। यह जानकारी सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव धर्मवीर कुमार ने दी।
टीम इस प्रकार है
बालक वर्ग : गिरधारी (कप्तान), सोम सिंह सागर, अनुकृत कुमार, मंजय मोनाल, हरि ओम श्री, सुधांशु कुमार, राज मल्होत्रा, ईशान दुबे। कोच-धर्मवीर कुमार।
बालिका वर्ग : अन्वी, यति राज (कप्तान), प्रियाल, संजना, सोनी प्रिया। कोच-रोहन कुमार। टीम मैनेजर-पूजा भारती।




