Thursday, March 12, 2026
Home बिहारकबड्डी डाबर वीटा खेलोज 2022 : बालक फुटबॉल का खिताब लोयोला हाईस्कूल ने जीता

डाबर वीटा खेलोज 2022 : बालक फुटबॉल का खिताब लोयोला हाईस्कूल ने जीता

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। लोयोला हाईस्कूल ने स्थानीय पाटलिपुत्र खेल परिसर में चल रहे 10 दिवसीय इंटर स्कूल खेल महोत्सव डाबर वीटा ‘खेलोज’ 2022 के बालक फुटबॉल का खिताब अपने नाम कर लिया है।  इस खेल महोत्सव के चौथे दिन कबड्डी,फुटबॉल और लॉन टेनिस के मुकाबले खेले गए।

बालक फुटबॉल के फाइनल में लोयोला हाईस्कूल ने डीपीएस को 1-0 से हरा कर खिताब अपने नाम किया। सेमीफाइनल में लोयोला हाईस्कूल ने सेंट डोमिनिक सेवियोज हाईस्कूल को 4-1 और डीपीएस पटना ने संत माइकल हाईस्कूल को 5-3 से हरा कर फाइनल का टिकट पाया था।

लॉन टेनिस
बालक अंडर-14 का स्वर्ण पदक डॉन बास्को एकेडमी ने जीता। संत माइकल हाईस्कूल ने रजत जबकि ट्रिनिटी ग्लोबल स्कूल ने कांस्य पदक जीता।
बालिका अंडर-14 का खिताब कार्मेल हाईस्कूल जीता। इसमें उपविजेता नोट्रेडैम एकेडमी की टीम रही जबकि ओपन माइंड्स बिरला स्कूल को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।
बालक अंडर-19 में डीएवी बीएसईबी की टीम ने गोल्ड जीता। संत माइकल हाईस्कूल ने रजत जबकि डीपीएस पटना ने कांस्य पदक जीता।
बालिका अंडर-19 में संत माइकल हाईस्कूल ने स्वर्ण पदक जीता। डॉन बास्को एकेडमी ने रजत जबकि नोडेड्रैम एकेडमी ने कांस्य पदक जीता।

कबड्डी
बालिका कबड्डी का फाइनल मुकाबला ओपन माइंडस बिरला दानापुर और फाउंडेशन एकेडमी के बीच खेला जायेगा जबकि बालक कबड्डी का फाइनल मुकाबला फाउंडेशन एकेडमी और ज्ञान निकेतन ब्वॉयज के बीच खेला जायेगा।

बालिका कबड्डी के सेमीफाइनल में फाउंडेशन अकादमी ने नोट्रेडैम एकेडमी को 59-44 जबकि ओपन माइंड्स बिरला दानापुर ने संत माइकल हाईस्कूल को 53-44 से हराया।

बालक कबड्डी के सेमीफाइनल में फाउंडेशन अकादमी ने संत माइकल हाईस्कूल को 78-62 जबकि ज्ञान निकेतन ब्वॉयज ने महादेव हाईस्कूल को73-44 से मात दी। कबड्डी के दोनों वर्गों का फाइनल मुकाबला कल खेला जायेगा।

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights