Sunday, May 31, 2026
Home राष्ट्रीयबैडमिंटन चोट के कारण विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप से बाहर हुईं पीवी सिंधु

चोट के कारण विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप से बाहर हुईं पीवी सिंधु

by Khel Dhaba
0 comment

नईदिल्ली। पूर्व विश्व चैंपियन और भारत की शीर्ष शटलर पुसरला वेंकट सिंधु बाएं पैर में स्ट्रेस फ्रैक्चर होने के कारण विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप से बाहर हो गयी हैं।

स्पोर्टस्टार ने शनिवार को जारी रिपोर्ट में सिंधु के पिता पीवी रमन के हवाले से कहा कि दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट को बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के क्वार्टरफाइनल में चोट आयी थी।

उन्होंने बताया कि सिंधु ने चोट के बावजूद सेमीफाइनल मुकाबला खेला और अंतत: राष्ट्रमंडल स्वर्ण जीता।

27 वर्षीय सिंधु ने विश्व चैंपियनशिप में एक स्वर्ण सहित पांच पदक जीते हैं। अब उन्हें पूरी तरह ठीक होने तक निगरानी में रखा जाएगा।

रमन ने स्पोर्टस्टार से कहा, “सिंगापुर ओपन और राष्ट्रमंडल खेल जीतने के बाद विश्व चैंपियनशिप छूटना निराशाजनक है, लेकिन यह सब चीजें हमारे हाथ में नहीं हैं।”

उन्होंने कहा, “हमारा ध्यान उनके ठीक होने पर होगा, और हम अक्टूबर में होने वाले डेनमार्क और पैरिस ओपन को लक्षित करेंगे।”

गौरतलब है कि सिंधु ने हाल ही में महिला एकल का अपना पहला राष्ट्रमंडल स्वर्ण जीता। इससे पहले वह 2014 (कांस्य) और 2018 (रजत) में भी पदक जीता था।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.