बर्मिंघम। भारत के वेटलिफ्टर अजय सिंह राष्ट्रमंडल खेल 2022 की भारोत्तोलन प्रतियोगिता के 81 किग्रा वर्ग के मुकाबले में सोमवार को पदक से चूकने के बाद चौथे स्थान पर रहे।
अजय 319 किग्रा (स्नैच 143 किलो और क्लीन एंड जर्क 176 किग्रा) की लिफ्ट के साथ कांस्य पदक से सिर्फ एक किलो से चूक गये। कनाडा के निकोलस वैकन ने 320 किग्रा के साथ कांस्य हासिल किया।

दूसरी ओर, इंग्लैंड के क्रिस मरे ने 325 किग्रा के रिकॉर्ड संयुक्त स्कोर के साथ सोने का तमगा जीता जबकि ऑस्ट्रेलिया के काइल ब्रूस दूसरे स्थान पर रहे।








