आईपीएल का अपना फॉर्म बरकरार रखने वाले डेविड मिलर और रासी वान डेर डुसेन के बीच चौथे विकेट की शतकीय साझेदारी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने पहले टी20 मैच में भारत को सात विकेट से हराकर लगातार 12 टी20 मैचों में जीत का उसका सिलसिला भी तोड़ दिया।
भारत ने ईशान किशन के 48 गेंद में 76 रन की मदद से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना सर्वोच्च स्कोर चार विकेट पर 211 रन बनाये थे । जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने पांच गेंद बाकी रहते जीत दर्ज की।
![](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2022/06/adv-Cricketershop.com_-1024x576.jpg)
आईपीएल चैम्पियन गुजरात टाइटंस के लिये 449 रन बनाने वाले मिलर ने 31 गेंद में चार चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 64 और वान डेर डुसेन ने 46 गेंद में सात चौकों और पांच छक्कों की मदद से 75 रन बनाये । दोनों ने चौथे विकेट के लिये 131 रन जोड़कर मैच भारत की जद से बाहर कर दिया।
![](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2022/06/JK-International-School.jpg)
वान डुसेन को 16वें ओवर में 29 रन के स्कोर पर जीवनदान देना भारत को महंगा पड़ा जब आवेश खान की गेंद पर श्रेयस अय्यर ने उनका कैच टपकाया था।
![](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2021/12/Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpeg)
भारत के सभी गेंदबाज काफी महंगे साबित हुए। हर्षल पटेल ने चार ओवर में 43 और अक्षर पटेल ने 40 रन दे डाले ।वहीं भुवनेश्वर कुमार ने चार ओवर में 43 रन दिये।
![](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2022/03/Adv-alpha.jpeg)
![](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2022/05/Rakesh-Chess-advertisment-1024x576.jpg)