Thursday, March 5, 2026
Home बिहारकबड्डी kabaddi : खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेल में तकनीकी पदाधिकारी होंगे मधेपुरा के अरुण कुमार

kabaddi : खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेल में तकनीकी पदाधिकारी होंगे मधेपुरा के अरुण कुमार

by Khel Dhaba
0 comment

जैन विश्वविद्यालय बेंगलुरु में आयोजित हो रही भारत सरकार खेल मंत्रालय द्वारा खेलो इंडिया में बिहार से कबड्डी के तकनीकी पदाधिकारी के रूप में मधेपुरा जिला कबड्डी संघ के सचिव सह राष्ट्रीय रेफरी अरुण कुमार का चयन किया गया है। श्री कुमार कबड्डी के क्षेत्र में मधेपुरा में कृतिमान स्थापित किया गया है। श्रीकुमार अपने साथ जिले के बच्चे और बच्चियों को भी राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं।

मधेपुरा के लिए गौरव की बात है मधेपुरा जिला कबड्डी संघ के उपाध्यक्ष सह निजी विद्यालय संघ के अध्यक्ष किशोर कुमार ने बिहार राज्य कबड्डी संघ के सचिव कुमार विजय के हवाले यह जानकारी दी। 29 अप्रैल से 3 मई तक तकनीकी पदाधिकारी के रूप में कार्य करेंगे। मधेपुरा से बेंगलुरु के लिए रवाना हो चुके हैं। इस सफलता पर मधेपुरा जिला कबड्डी के कोषाध्यक्ष गुलशन कुमार ने कहा कि आने वाले कल में मधेपुरा में कबड्डी का भव्य आयोजन होगा।

श्री कुमार को बधाई देने में मधेपुरा जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष सह राजद जिलाध्यक्ष जय कांत यादव माया विद्या निकेतन के निदेशक सह उपाध्यक्ष कबड्डी संघ चंद्रिका यादव ,होली क्रॉस के निदेशक सह उपाध्यक्ष डॉ वंदना घोष, उपाध्यक्ष देवराज अर्स, सुमित आनंद, खेल प्रशिक्षक संत कुमार मधेपुरा जिला कबड्डी संघ के संरक्षक डॉ दिलीप कुमार सिंह, डॉक्टर जवाहर पासवान, डॉक्टर भूपेंद्र नारायण मधेपुरी, संयुक्त सचिव प्रवीण कुमार,रितेश रंजन, प्रेम शंकर कुमार,विमल कुमार भारती ,रेफरी बोर्ड चेयरमैन मनीष कुमार, राहुल कुमार,नीरज कुमार, सुमित कुमार ,गौरी कुमार, नीशु कुमार,आनंद कुमार, जिला क्रिकेट संघ के सचिव अमित कुमार आनंद , पूर्व कप्तान गौरी शंकर कुमार ने सफलता पर बधाई दी

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights