Saturday, February 28, 2026
Home बिहारअन्य कृष्णा मेमोरियल क्रिकेट में Learn Cricket Academy जीता

कृष्णा मेमोरियल क्रिकेट में Learn Cricket Academy जीता

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। राजधानी के कछुआरा स्थित श्रीकृष्ण क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे कृष्णा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को खेले गए मैच में लर्न क्रिकेट एकेडमी ने राणा क्रिकेट एकेडमी को 127 रन से पराजित किया। विजेता टीम के यश राज भारती को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार वरीय क्रिकेटर सुदय कुमार ने प्रदान किया।

इस मैच में टॉस राणा क्रिकेट एकेडमी ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए लर्न क्रिकेट एकेडमी ने यश राज भारती के 112 रन की मदद से 30 ओवर में चार विकेट पर 255 रन बनाये। जवाब में राणा क्रिकेट एकेडमी की टीम 17 ओवर में 128 रन पर ऑल आउट हो गई।


संक्षिप्त स्कोर
लर्न क्रिकेट एकेडमी : 30 ओवर में चार विकेट पर 255 रन यश राज भारती 112 रन, अमित 81 रन, विकास 18 रन, निरंजन नाबाद 10 रन, रानू 2/37,सबा करीम 1/41, बिट्टू 1/47
राणा क्रिकेट एकेडमी : 17 ओवर में 128 रन पर ऑल आउट आदित्य भारद्वाज नाबाद 33 रन, मनीष 26 रन, बिट्टू 22 रन, रंजन 3/38, मोनू 2/18, प्रिंस 2/30

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights