मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट लीग में भारती क्लब ने प्रोग्रेसिव क्रिकेट एकेडमी को 10 विकेट से हराया।
बुधवार को मुजफ्फरपुर के एलएस कॉलेज के खेल मैदान में भारती क्लब के कप्तान प्रियेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया।
प्रोग्रेसिव क्रिकेट एकेडमी ने पहले खेलते हुए 25 ओवर में 83 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। प्रोग्रेसिव की तरफ से अनुराग तिवारी ने 24 रनों की आकर्षक पारी खेली। वहीं कुशाग्र श्रीवास्तव ने 10 रन बनाए।
भारती क्लब की तरफ से सरफराज ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिये। वहीं वाचस्पति ने 2, विशाल सिंह ने 1, देवाशीष ने 1एवं तुषार अमर ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।
जवाब में खेलने उतरी भारती क्लब ने 7 ओवर में ही जीत के लिए 86 रन बिना कोई विकेट खोए बना लिये।
भारती क्लब की तरफ से दीपक ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंद में ही नाबाद 54 रन बना डाले। वहीं अंकित सिंह ने 15 गेंदों में नाबाद 25 रन बनाए।
आज के मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भारती क्लब के सरफराज अशरफ को दिया गया।
आज के अंपायर सचिन कुमार एवं विकास कुमार थे वहीं स्कोरर मुरारी थे।
कल का मैच : आर्यन सुपर किंग्स बनाम स्कूल ऑफ क्रिकेट जूनियर






- झारखंड वॉलीबॉल संघ के कार्यकारी सचिव संजय कुमार हुए सम्मानित

- स्टीव डेविस कप स्नूकर एवं पुल चैंपियनशिप रांची में संपन्न

- रांची जिला अंडर-23 कुश्ती टीम का चयन 5 जून को

- रांची जिला में अस्मिता साइकिलिंग सिटी लीग का सफल आयोजन

- भर लो उड़ान क्रिकेट स्कूल लीग का सेलेक्शन ट्रायल 7 जून को

- बीआईपीएल के सेलेक्शन ट्रायल में दिखा खिलाड़ियों का उत्साह

- जय के खेल से पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट में कदमकुआं सीसी विजयी

- बीआईपीएल के सेलेक्शन ट्रायल में उमड़ी खिलाड़ियों की भीड़
