Saturday, June 6, 2026
Home अंतरराष्ट्रीय English Premier League में टोटेनहैम की शानदार जीत, चौथे स्थान पर पहुंचा

English Premier League में टोटेनहैम की शानदार जीत, चौथे स्थान पर पहुंचा

by Khel Dhaba
0 comment

लंदन। इंग्लिश प्रीमियर लीग में शानदार खेल दिखाते हुए न्यूकासल को 5-1 से पराजित किया। इस जीत के साथ ही टोटेनहैम ने आर्सनल को पीछे छोड़ते हुए अंक तालिका में चौथा हासिल कर लिया है। इस जीत से टोटेनहैम के भी आर्सनल के समान 54 अंक हो गये हैं लेकिन बेहतर गोल अंतर के कारण वह चौथे स्थान पर पहुंच गया है। आर्सनल ने हालांकि उससे दो मैच कम खेले हैं।

टोटेनहैम हॉटस्पर स्टेडियम में खेले गये मैच में टोटेनहैम की ओर से बेन डेविस, मैट डोहर्टी, सोन ह्युंग-मिन, इमर्सन रॉयल और स्थानापन्न खिलाड़ई स्टीवन बर्गविजन ने गोल दागे।

न्यूकासल ने फैबियन ने 39वें मिनट में गोल को बढ़त दिलाई पर इसके बाद टोटेनहैम की टीम हावी हो गयी और आखिर में मैच अपने नाम कर लिया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.