पटना। राजधानी पटना से सटे खगौल स्थित जगजीवन स्टेडियम में चलने वाली क्रिकेट एकेडमी ऑफ पठांस के इंटरनल मैच मे सचिन ने शानदार नाबाद 102 रन की पारी खेली और अपनी टीम सीएपी औरेंज को सात विकेट से जीत दिलाई।
टॉस सीएपी ब्लू ने जीता और पहले बैटिंग करते 24.3 ओवर में 147 सभी विकेट खोकर बनाये। सीएपी ब्लू की ओर से वेदांत चौबे ने 24, अभि ने 53,प्रकाश कुमार ने 12, राहुल मिश्रा ने 14 रन बनाये। अतिरिक्त से 13 रन बने।
सीएपी औरेंज की ओर से पीयूष कमल ने 27 रन देकर 4, रिजू रंजन ने 46 रन देकर 3, रोहित रंजन ने 19 रन देकर 1 और शशिकेष सिंह ने 41 रन देकर 2 विकेट चटकाये।
जवाब में सीएपी औरेंज की टीम 20.3 ओवर में 3 विकेट पर 150 रन बना कर मैच जीत लिया। सचिन ने 80 गेंद में 13 चौका व 5 छक्का की मदद से नाबाद 102 रन की पारी खेली। विजय कुमार ने 14 और जिराल ने 11 रन बनाये। अतिरिक्त के सहारे 23 रन बनाये। सीएपी ब्लू की ओर से प्रशांत कुमार सिंह ने 29 रन देकर 1,राहुल मिश्रा ने 10 रन देकर 1,प्रकाश ने 29 रन देकर 1 विकेट चटकाये।






- रित्विज का शतक, भोजपुर बीसीए मेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में

- बीसीए मेंस टी20 ट्रॉफी में शिवहर और सीवान की दमदार जीत

- लॉरियस पुरस्कार : अल्काराज़ और सबालेंका ने जीते शीर्ष सम्मान

- दिल्ली उच्च न्यायालय ने हॉकी इंडिया के महासचिव को अवमानना का दोषी ठहराया

- IPL 2026 RR VS LSG : जीत की पटरी पर लौटने की तलाश में राजस्थान

- एशियाई खेलों के प्रसारण अधिकार सोनी ने हासिल किए

- बीसीए मेंस अंडर-16 वनडे ट्रॉफी में रन-विकेट की बरसात

- बीसीए मेंस टी20 ट्रॉफी में पूर्वी चंपारण और मधुबनी की टीम जीती
