बेगूसराय। बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा बेगूसराय के गांधी स्टेडियम में आयोजित हेमन ट्रॉफी अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट के सेंट्रल जोन में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में 8 विकेट से हराया।
आज के मुकाबले का उद्घाटन बेगूसराय जिले के वरीय उप समाहर्ता सह बेगूसराय जिले के खेल पदाधिकारी और वरिष्ठ क्रिकेटर गौरव भारद्वाज, बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राज नयन, मृत्युंजय कुमार वीरेश, रणवीर कुमार, प्रेम रंजन पाठक ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
सहरसा के कप्तान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सहरसा की टीम 33 ओवर में सहरसा की टीम 159 रन पर सिमट गई।
जवाब में उतरी समस्तीपुर की टीम 23 ओवर में 2 विकेट खोकर निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। समस्तीपुर की ओर से अंकुर ने शानदार नाबाद अर्धशतक लगाते हुए 66 रन बनाए और वही मो आलम ने शानदार अर्धशतक लगाते हुए नाबाद 59 रन बनाए। समस्तीपुर के सुमन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मृत्युंजय कुमार वीरेश ने प्रदान किया। कल का मुकाबला मेजबान बेगूसराय और समस्तीपुर के बीच खेला जाएगा।
मैच का लेखा जोखा
सहरसा की बैटिंग : 32.3ओवर में 159 रन पर ऑल आउट
आकाश भारद्वाज ने 15 गेंद में 4 चौका व 1 छक्का की मदद से 24 रन बनाये
तनिष्क ने 43 गेंद में 3 चौका की मदद से 21 रन की पारी खेली
मोहित आनंद ने 13 गेंद में दो चौका की मदद से 11 रन बनाये
अनिकेत सिंह ने 35 गेंद में 1 चौका व 1 छक्का की मदद से 18 रन बनाये
तुषार सिन्हा ने 15 गेंद में 5 चौका व 2 छक्का की मदद से 34 रन बनाये
कप्तान प्रिंस ने 43 गेंद में 6 चौका की मदद से 38 रन बनाये
समस्तीपुर की बॉलिंग
सुमन कुमार ने 26 रन देकर 4 विकेट चटकाये
अक्षय कुमार ने 25 रन देकर 1 विकेट चटकाये
राम सुरेश सुरी ने 45 रन देकर 2 विकेट चटकाये
मो अफजल ने 26 रन देकर 3 विकेट चटकाये
समस्तीपुर की बैटिंग : 23 ओवर में दो विकेट पर 161 रन
राम सुरेश सुरी ने 17 गेंद में 3 चौका व 1 छक्का की मदद से 22 रन बनाये
आर अंकुर ने 52 गेंद में 11 चौका व 1 छक्का की मदद से नाबाद 66 रन बनाये
मो आलम ने 65 गेंद में 12 चौका की मदद से नाबाद 59 रन की पारी खेली
सहरसा की बॉलिंग
मो जफर आलम ने 27 रन देकर 2 विकेट चटकाये
मैच के हीरो
प्लेयर ऑफ द मैच व बेस्ट बॉलर : सुमन कुमार
बेस्ट बैटर : आर अंकुर





