Wednesday, March 18, 2026
Home Slider IPL : रोहतास के आकाशदीप को RCB ने 20 लाख में खरीदा

IPL : रोहतास के आकाशदीप को RCB ने 20 लाख में खरीदा

by Khel Dhaba
0 comment

रोहतास। बिहार के रोहतास जिले के शिवसागर प्रखंड के बड्डी गांव के रहने वाले क्रिकेटर आकाशदीप को आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स, बेंगलुरु ने 20 लाख में खरीदा है। इसके पहले भी आकाशदीप रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के सदस्य थे।

आईपीएल-14 के दूसरे चरण के मैच में आकाशदीप को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपनी टीम में जगह दी है। ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर के चोटिल होने के बाद आकाशदीप को आईपीएल 2021 के शेष मैचों के लिए टीम में शामिल किया था पर खेलने का मौका नहीं मिल सका।

बिहार के रहने वाले और बंगाल की ओर घरेलू क्रिकेट में खेलने वाले आकाश दीप वर्ष 2021 में रॉयल चैलेंजर्स ने आकाशदीप को नेट बॉलर के रूप में सेलेक्ट किया था। वर्ष 2020 में राजस्थान रॉयल्स से नेट बॉलर के रूप में जुड़े थे।

आकाशदीप बिहार के रोहतास जिला के शिवसागर प्रखंड के बड्डी गांव के रहने वाले हैं। वे बीसीसीआई द्वारा आयोजित होने वाले घरेलू टूर्नामेंटों में बंगाल की ओर से खेलते हैं। आकाश दीप ने मार्च 2019 में टी-20 डेब्यू किया था और उन्होंने अबतक 21 विकेट लिए हैं। आकाशदीप 9 फर्स्ट क्लास और 11 लिस्ट ए के मैच खेले हैं।

आकाशदीप के कैरियर में काफी उतार-चढ़ाव रहा है। आकाशदीप को इस दौरान एक पारिवारिक समस्या आ गई। उनके पिता रामजी की तबीयत खराब हुई और निधन हो गया। इसके कुछ महीनों बाद उनके बड़े भाई का निधन हो गया। तीन साल तक आकाशदीप अपने परिवार के साथ रहे और उसके बाद एक बार फिर क्रिकेट की ओर रुख किया।

दुर्गापुर में एक किराया के रूम में रह कर उन्होंने अभ्यास किया और सीएबी सेकेंड डिवीजन लीग क्लब यूनाइटेड क्लब से जुड़ गए। दिनों दिन उनका खेल निखरता चला गया। वर्ष 2019 में उनका बंगाल अंडर-23 टीम में हुआ। इसी साल उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हिस्सा लेने वाली बंगाल टीम में अपनी जगह पक्की की। इसी साल उन्होंने बंगाल रणजी और विजय हजारी ट्रॉफी टीम में अपनी जगह पक्की की। आकाशदीप ने 9 फर्स्ट क्लास मैच खेल कर 35 विकेट चटकाये हैं। 16 लिस्ट ए मैच में उनके 25 विकेट हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights