Tuesday, June 9, 2026
Home Slider फुटबॉल : बार्सिलोना का संघर्ष जारी, फिर से खेला ड्रॉ

फुटबॉल : बार्सिलोना का संघर्ष जारी, फिर से खेला ड्रॉ

by Khel Dhaba
0 comment

मैड्रिड। बार्सिलोना का स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा में संघर्ष जारी है और उसे लगातार दूसरे मैच में ड्रॉ खेलने के कारण अंक बांटने पड़े।

बार्सिलोना को गुरुवार को कैडिज ने गोलरहित ड्रॉ पर रोका। यह सभी प्रतियोगिताओं में लगातार तीसरा मैच है जिसमें कि बार्सिलोना जीत दर्ज करने में असफल रहा। इससे कोच रोनाल्ड कोमैन पर दबाव बढ़ गया है।

इस ड्रॉ से बार्सिलोना लीग तालिका में सातवें स्थान पर है। वह शीर्ष पर चल रहे अपने चिर प्रतिद्वंद्वी रियाल मैड्रिड से सात अंक पीछे है। रियाल मैड्रिड ने बुधवार को मालोर्का को 6-1 से करारी शिकस्त देकर मौजूदा चैंपियन एटलेटिको मैड्रिड पर दो अंक की बढ़त बनायी।

पिछले लगभग दो दशक में पहली बार लियोनेल मेसी के बिना खेल रहे बार्सिलोना को इससे पहले चैंपियन्स लीग में बायर्न म्यूनिख ने 3-0 से हराया था जबकि स्पेनिश लीग में ग्रेनाडा ने उसे 1-1 से बराबरी पर रोका था।

इस बीच एक अन्य मैच में रियाल सोसिदाद ने ग्रेनाडा को 3-2 से हराकर तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। वह रियाल मैड्रिड से तीन अंक पीछे है। रियाल बेटिस ने ओसासुना को 3-1 से हराया जो सभी प्रतियोगिताओं में पिछले चार मैचों में उसकी तीसरी जीत है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.