Wednesday, March 4, 2026
Home Slider Cricket : न्यूजीलैंड ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान का दौरा रद्द किया

Cricket : न्यूजीलैंड ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान का दौरा रद्द किया

by Khel Dhaba
0 comment

रावलपिंडी। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने पहला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच शुरू होने से ठीक पहले सुरक्षा को खतरे का हवाला देते हुए पाकिस्तान का अपना वर्तमान दौरा रद्द कर दिया।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने हालांकि कहा कि न्यूजीलैंड की टीम की सुरक्षा को किसी तरह का खतरा नहीं था।

समस्या तब शुरू हुई जब सीमित ओवरों की श्रृंखला का पहला वनडे रावलपिंडी स्टेडियम में शुक्रवार को समय पर शुरू नहीं हुआ और दोनों टीमें होटल के अपने कमरों में ही रही।

इसके बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी डेविड वाइट ने बयान जारी करके कहा कि उन्हें जो सलाह मिल रही थी उसे देखते हुए दौरा जारी रखना संभव नहीं है।

उन्होंने कहा, मैं समझता हूं कि यह पीसीबी के लिये करारा झटका होगा जो कि शानदार मेजबान रहा है लेकिन खिलाड़ियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और हमारा मानना है कि इसके लिये यही जिम्मेदारी भरा विकल्प है। न्यूजीलैंड क्रिकेट खिलाड़ी संघ के मुख्य कार्यकारी हीथ मिल्स ने भी वाइट के विचारों पर सहमति जतायी। मिल्स ने कहा, ‘‘खिलाड़ी सुरक्षित हैं और प्रत्येक अपने सर्वश्रेष्ठ हितों में काम कर रहा है। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने सुरक्षा खतरों के बारे में विस्तार से नहीं बताया और न ही टीम की वापसी के लिये की जा रही व्यवस्था पर टिप्पणी की।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी तरफ से कहा कि न्यूजीलैंड ने श्रृंखला स्थगित करने का एकतरफा फैसला किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights