टोक्यो 2020 के महिला हॉकी कांस्य पदक प्ले ऑफ में भारतीय महिलाओं ने रियो ओलंपिक खेल-2016 की स्वर्ण पदक विजेात ब्रिटेन को संघर्ष करने के लिए मजबूर किया। मैच में कई बार अपना नियंत्रण भी बनाया।
इसके बावजूद आखिर में भारतीय टीम को 3-4 से हार मिली और भारत पहली बार ओलंपिक पदक जीतने का इतिहास रचने से रह गया। भारतीय टीम का सफर अब टोक्यो 2020 में चौथे स्थान पर रहकर खत्म हुआ है।
स्कोर बराबर करने से चूकी भारतीय महिलाएं, 8 मिनट बाकी
टोक्यो 2020 के महिला हॉकी कांस्य पदक प्ले ऑफ मुकाबले के चौथे क्वार्टर में ब्रिटेन के बढ़त बनाने के बाद भारत ने चार मिनट बाद फिर से स्कोर 4-4 से बराबर करने का मौका गंवा दिया। अब भी 8 मिनट का खेल बाकी है।
ब्रिटेन ने बनाई भारत पर फिर से बढ़त, आखिरी क्वार्टर का खेल जारी
टोक्यो 2020 के महिला हॉकी कांस्य पदक प्ले ऑफ मुकाबले के चौथे क्वार्टर में ब्रिटेन ने फिर से भारत के खिलाफ 4-3 की बढ़त बना ली है।
मैच के 48वें मिनट में लगातार तीन पेनाल्टी कार्नर ब्रिटेन को मिले और तीसरे पेनाल्टी कार्नर पर Grace BALSDON ने स्कोर 4-3 कर दिया। टोक्यो 2020 के महिला हॉकी कांस्य पदक प्ले ऑफ मुकाबले के तीसरे क्वार्टर के पहले 5 मिनट में भारत के खिलाफ लगातार आक्रमण का लाभ ब्रिटेन को मैच के 35वें मिनट में मिला। ब्रिटेन की कप्तान Hollie PEARNE-WEBB ने इस ओलंपिक खेल का अपना पहला गोल करते हुए स्कोर को 3-3 से बराबर कर दिया।
हाफ टाइम पर भारत को ब्रिटेन के खिलाफ 3-2 से बढ़त
टोक्यो 2020 के महिला हॉकी कांस्य पदक प्ले ऑफ मुकाबले के हाफ टाइम तक भारत ने ब्रिटेन पर 3-2 की बढ़त बना रखी है। भारत के लिए Gurjit Kaur और Vandana Katariya ने 4 मिनट में मैच का रुख बदल दिया। पहले Gurjit Kaur ने ब्रिटेन के खिलाफ 25वें और 26वें मिनट में पेनाल्टी कार्नर पर गोल से स्कोर 2-2 बराबर किया। इसके बाद अब 29वें मिनट में Vandana KATARIYA ने शानदार गोल करते हुए 3-2 की बढ़त दिला दी है।
इससे पहले ब्रिटेन के लिए Elena Sian RAYER ने दूसरे क्वार्टर के पहले 60 सेकंड में गोल किया और उसके बाद 24वें मिनट में Sarah ROBERTSON ने शानदार टॉमहॉक शॉट के जरिये दूसरा गोल किया। लेकिन इसके बाद भारत पूरी तरह हावी हो गया।
Vandana ने 29वें मिनट में भारत को दिलाई 3-2 की बढ़त
टोक्यो 2020 के महिला हॉकी कांस्य पदक प्ले ऑफ मुकाबले में भारत ने 4 मिनट में मैच का रुख बदल दिया है। पहले Gurjit Kaur ने ब्रिटेन के खिलाफ 25वें और 26वें मिनट में पेनाल्टी कार्नर पर गोल से स्कोर 2-2 बराबर किया। इसके बाद अब 29वें मिनट में Vandana KATARIYA ने शानदार गोल करते हुए 3-2 की बढ़त दिला दी है।
Gurjit ने 2 मिनट में 2 गोल से स्कोर किया 2-2 बराबर
टोक्यो 2020 में महिला हॉकी कांस्य पदक प्ले ऑफ मुकाबले के पहले क्वार्टर में 0-0 की बराबरी के बाद ब्रिटेन ने भारत के खिलाफ दूसरे क्वार्टर में 24वें मिनट में अब 2-0 की बढ़त बनाई, लेकिन 25वें मिनट में Gurjit Kaur ने पेनाल्टी कार्नर को गोल में बदलकर स्कोर को 1-2 कर दिया है। इसके बाद अगले मिनट में फिर एक पेनाल्टी कार्नर मिला और Gurjit Kaur ने इसे भी गोल में बदलकर स्कोर को 2-2 से बराबर कर दिया। इससे पहले ब्रिटेन के लिए दूसरा गोल मैच के 24वें मिनट में Sarah ROBERTSON ने शानदार टॉमहॉक शॉट के जरिये किया।
दूसरे क्वार्टर के 60 सेकंड में ही ब्रिटेन 1-0 से आगे
टोक्यो 2020 में महिला हॉकी कांस्य पदक प्ले ऑफ मुकाबले के पहले क्वार्टर में 0-0 की बराबरी के बाद ग्रेट ब्रिटेन ने दूसरे क्वार्टर के पहले 60 सेकंड में ही भारतीय महिलाओं के लापरवाह होने का लाभ उठाकर स्कोर 1-0 कर दिया। ब्रिटिश खिलाड़ी Elena Sian RAYER के शॉट को रोकने की कोशिश में भारतीय डिफेंडर Deep Grace Ekka की स्टिक से आत्मघाती गोल हो गया। अब ब्रिटेन 1-0 से आगे है।
पहले क्वार्टर में ब्रिटेन रहा भारत पर हावी, लेकिन गोल अब भी दूर
टोक्यो 2020 में महिला हॉकी कांस्य पदक प्ले ऑफ मुकाबले के पहले क्वार्टर में ग्रेट ब्रिटेन की टीम भारतीय महिलाओं पर हावी रहीं। लेकिन वे गोल करने में सफल नहीं हो सकीं और पहला क्वार्टर 0-0 के स्कोर पर ही खत्म हुआ।