Saturday, June 6, 2026
Home Slider Tokyo Olympic Shooting : निशानेबाजों ने किया निराश

Tokyo Olympic Shooting : निशानेबाजों ने किया निराश

by Khel Dhaba
0 comment

टोक्यो। टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में भारतीय शूटर्स ने सबसे अधिक निराश किया है। दीपक कुमार (Deepak Kumar) और दिव्यांश सिंह पंवार (Divyansh Singh Panwar) पुरुषों के 10 मीटर एयर राइफल इवेंट के फाइनल में जगह नहीं बना सके।

कुछ समय पहले महिलाओं के 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में मनु भाकर और यशस्विनी सिंह देसवाल भी क्वालिफिकेशन से ही बाहर हो गई थीं। भारत के शूटर्स अब तक 4 इवेंट में उतरे और किसी में मेडल नहीं जीत सके हैं. तीन में तो भारतीय खिलाड़ी फाइनल तक में नहीं पहुंच सके।

दीपक कुमार और दिव्यांश सिंह पंवार दोनों शूटर्स पहली बार ओलंपिक में उतर रहे हैं। दीपक ने 6 सीरीज में 102.9, 103.8, 103.7, 105.2, 103.8, 105.3 सहित 624.7 का स्कोर किया और 26वां स्थान हासिल किया।
वहीं दिव्यांश ने 102.7, 103.7, 103.6, 104.6, 104.6, 103.6 सहित 622.8 का स्कोर करके 32वें स्थान पर रहे। कुल 47 खिलाड़ी इस इवेंट में उतरे थे। चीन के हारोन यांग ने 632.7 अंक के साथ ओलंपिक क्वालिफिकेशन रिकॉर्ड बनाया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.