Home Slider Tokyo Olympic Shooting : सौरभ ने किया निराश, फाइनल में सातवें स्थान पर रहे

Tokyo Olympic Shooting : सौरभ ने किया निराश, फाइनल में सातवें स्थान पर रहे

by Khel Dhaba
0 comment

टोक्यो। भारत को सौरभ चौधरी ने क्वालीफाईंग में अव्वल रहते हुए 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाई थी लेकिन वहां वह निराशाजनक तौर पर सातवें स्थान पर रहे। सौरभ ने क्वालीफिकेशन में 586 स्कोर के साथ पहला स्थान हासिल किया था।

सबसे अधिक 28 बार उन्होंने बुल्स आई को हिट किया लेकिन फाइनल में वह अपने इस प्रदर्शन को दोहरा नहीं सके। इस स्पर्धा का स्वर्ण जावेद फौरोघी ने जीता जबगिक रजत सर्बिया के दामिर मिकेच ने जीता। चीन के वेई पेंग ने कांस्य जीता।

इससे पहले, 36 खिलाड़ियों के क्वालीफिकेशन राउंड से 8 निशानेबाज फाइनल में पहुंचे थे। इनमें भारत के अभिषेक वर्मा का 17वां स्थान रहा। वह फाइनल में नहीं पहुंच सके।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights