कोपनहेगन। यूरो कप फुटबॉल में ग्रुप बी के अंतर्गत खेले गए मैच में दुनिया की नंबर 1 टीम बेल्जियम ने अपना विजयी अभियान जारी रखा। अपने दूसरे मैच में बेल्जियम ने डेनमार्क को 2-1 से हराया और नॉकआउट दौरे के अर्हता हासिल कर ली।
डेनमार्क ने दूसरे ही मिनट में गोल दाग बढ़त बना ली थी और पहले हाफ में वो 1-0 से आगे रही। यूसुफ पॉलसेन के गोल ने बेल्जियम को दबाव में डाल दिया था लेकिन दूसरे हाफ में नंबर 1 टीम ने जबर्दस्त वापसी की। हैजार्ड ने 54वें मिनट में गोल दाग बेल्जियम को 1-1 से बराबरी पर ला खड़ा किया।
इसके बाद 70 में मिनट में केविन ब्रूइन ने गोल दाग बेल्जियम को 2-1 से आगे कर दिया। इस जीत के साथ बेल्जियम 6 अंकों के साथ पहले नंबर पर है। रूस 3 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है। फिनलैंड तीसरे और डेनमार्क अपने दोनों मैच गंवाकर चौथे नंबर पर है।